अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सासनीगेट क्षेत्र के पला रोड पर शुक्रवार देररात शॉर्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री बंद थी। सुबह लोगों ने धुआं उठते देखा तो घटना का पता लगा। आग से तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा हैै।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:02 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:02 AM (IST)
अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
शॉर्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री बंद थी।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सासनीगेट क्षेत्र के पला रोड पर शुक्रवार देररात शॉर्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री बंद थी। सुबह लोगों ने धुआं उठते देखा तो घटना का पता लगा। पुलिस व दमकल की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा हैै।  

लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री में कोई काम नहीं हो रहा था
दरअसल, खिरनी गेट चौकी के पास रहने वाले नितिन माहेश्वरी की पला रोड पर गत्ता फैक्ट्री है। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री में कोई काम नहीं हो रहा था। फिलहाल इसे सिर्फ सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। मजदूर भी नहीं थे। नितिन के मुताबिक, शुक्रवार को ही गत्ते व पैकिंग के डिब्बे आदि का सामान मंगाकर फैक्ट्री में रखवाया था। शुक्रवार देररात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शनिवार सुबह छह बजे आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब तक पहुंचे तो सारा सामान जल चुका था। धुआं निकल रहा था। लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। पुलिस ने लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की। पूरा सामान बाहर निकलवाया। लेकिन, सब जल चुका था। फिर दमकल की टीम ने आकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। नितिन ने बताया कि दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सासनीगेट इंस्पेक्टर जावेद खां ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी है। आग बुझा ली गई है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
chat bot
आपका साथी