शहर को खूबसूरत बनाने के लिए शुरू फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव नहीं पकड़ पा रही रफ्तार Aligarh news

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को खूबसूरत बनाने के लिए शुरू हुई फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव की मुहिम उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। निर्धारित समय गुजरने के बाद भी अब तक यह अभियान जमीं पर नहीं आया है। हालांकि मंडलायुक्त शुरू से ही गंभीर हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:50 PM (IST)
शहर को खूबसूरत बनाने के लिए शुरू फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव नहीं पकड़ पा रही रफ्तार Aligarh news
पिछले दिनों मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से फसाड इंप्रवमेंट ड्राइव का पूरा प्लान तैयार किया गया था।

अलीगढ़, जेएनएन :  स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को खूबसूरत बनाने के लिए शुरू हुई फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव की मुहिम उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। निर्धारित समय गुजरने के बाद भी अब तक यह अभियान जमीं पर नहीं आया है। हालांकि, मंडलायुक्त इसको लेकर शुरू से ही गंभीर हैं। वह कई बार इसके लिए अधीनस्थों के साथ बैठक कर चुके हैं। एक बार तो उन्होंने कड़ी नसीहत देते हुए भी तेजी से अभियान आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक यह तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है। 

तैयार हुआ था पूरा प्‍लान

पिछले दिनों मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से फसाड इंप्रवमेंट ड्राइव का पूरा प्लान तैयार किया गया था। इसमें शहर को कुल 10 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में अलग-अलग मजिस्ट्रेट लगाए गए। इनके लिए 10 फरवरी को नोडल अधिकारियों को सेक्टरों में बैठक करनी थी। 11 फरवरी को अधिकारियों को इसकी समुचित जानकारी देनी थी। इसके बाद 15, 18 और 22 फरवरी को क्रमश तीन बैठकें करनी थी। 10 मार्च तक काम पूरा करना था।

लोगों को जागरूक करना था मकसद

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इस आदेश में स्पष्ट लिखा था कि कोई जोर जबरदस्ती नहीं होगी। लोगों को जागरुक करके ही इस योजना पर अमल किया जाए। जनता के लिए यह स्वैच्छिक है। इसके पीछे का उद्देश्य बेतरतीब बोर्ड, होर्डिंग, बैनर को ठीक करना था। अब अधिकतर निर्धारित समय पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक जमीं पर ज्यादा असर नहीं दिखा है। तय रोस्टर के मुताबिक न तो ज्यादा नोडल अधिकारियों ने बैठकें की और न हीं 10 मार्च तक पूरा होने की संभावनाएं हैं। हालांकि, मंडलायक्त की तरफ से स्पष्ट आदेश हैं कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अफसर तय समय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

chat bot
आपका साथी