तिरंगा हाथ में लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर व बाइक रैली Aligarh news

भारतीय किसान यूनियन के आव्हान पर मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के किसानों ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर ट्रैक्टर व बाइक रैली निकाली। इस दौरान किसान एकता जिंदाबाद भारत माता की जय वंदे मातरम इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 03:31 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:14 PM (IST)
तिरंगा हाथ में लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर व बाइक रैली Aligarh news
गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के किसानों ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर ट्रैक्टर व बाइक रैली निकाली।

अलीगढ़, जेएनएन : भारतीय किसान यूनियन के आव्हान पर मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र के किसानों ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर ट्रैक्टर व बाइक रैली निकाली। इस दौरान किसान एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। वहीं क्षेत्र में रैली निकाले जाने को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा। कई सपा, रालोद व भाकियू नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। 

हर ओर देशभक्ति का माहौल

गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां हर ओर देश भक्ति का माहौल बना हुआ था, वहीं पुलिस प्रत्येक चौराहे व प्रमुख स्थानों पर इस लिए तैनात खड़ी थी कि कहीं किसान ट्रैक्टर रैली न निकालें। इसके लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। भाकियू, सपा व किसान यूनियन के नेताओं को रैली निकाले जाने से पहले ही नजरबंद किया गया। इसके बाद भी कुछ किसानों ने अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर रैली निकाली। पुलिस भी रैली के साथ-साथ रही। वहीं युवा व किसानों द्वारा मुरसान रोड, अलीगढ़-मथुरा मार्ग, हाथरस मार्ग से बाइकों व गाडिय़ों से तिरंगा रैली निकाली। भाकियू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने तहसील पर किसान आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। वहीं तहसील क्षेत्र से काफी संख्या में किसान दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए भी गए हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि क्षेत्र में कुछ लोग अराजकता फैलाना चाहते है। कहीं माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस तैनात रही है। किसी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मनाने से नहीं रोका गया है।

 

रैली के साथ दिखी सतर्कता

जब ट्रैक्टर व बाइक रैली मार्ग से गुजर रही थी तो एक प्रतिनिधि मंडल इस बात को लेकर सतर्क रहा कि रैली के कारण किसी भी वाहन चालक को परेशानी न हो। रैली के साथ चल रहे कुछ लोग दूसरें वाहनों को रास्ता दिला रहे थे।

chat bot
आपका साथी