कृषि विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, गुस्‍से का इजहार Aligarh News

कृषि विधेयक के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। एक ओर किसान आपत्ति जता रहे हैं वहीं दूसरी ओर विपक्ष विरोध जता रहा है। शुक्रवार को जिले भर से किसान सड़क पर उतर आए। इगलास में किसानों ने पैदल मार्च किया जिसे पुलिस ने रोक दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:18 PM (IST)
कृषि विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, गुस्‍से का इजहार Aligarh News
जिले भर से किसान सड़क पर उतर आए।

अलीगढ़ जेएनएन: कृषि विधेयक के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। एक ओर किसान आपत्ति जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष विरोध जता रहा है। शुक्रवार को जिले  भर से किसान सड़क पर उतर आए। इगलास में किसानों ने पैदल मार्च किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। गभाना में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने करीब 15 मिनट तक हाइवे को जाम किया। बाद में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर जाम को खोल दिया।

 

किसानों ने आक्रोश यात्रा निकाली 

भाकियू (भानु गुट) के जिला महासचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कार्यालय से राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में आक्रोश यात्रा निकाली गई। भाकियू हरपाल गुट के अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृृृृृत्‍व धरना दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर किसान एकजुट हुए हैं। यह किसानों का गुस्‍सा है।

 

गभाना में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने करीब 15 मिनट तक हाइवे को जाम किया। बाद में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर जाम को खोल दिया। 

पिसावा :  किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुलजार सिंह बापू एवं किसान कामगार मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पिसावा के खुर्जा मोड़ के निकट चौराहे को जाम कर धरना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगेंद्र सिंह ने की। तहसीलदार गभाना रेशमा सहाय को किसानों ने ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी