हरियाणा के किसानों ने सिचंाई को लगाया इंजन

अलीगढ़ : हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच चल रहा सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Dec 2017 01:11 AM (IST) Updated:Sun, 24 Dec 2017 01:11 AM (IST)
हरियाणा के किसानों ने  
सिचंाई को लगाया इंजन
हरियाणा के किसानों ने सिचंाई को लगाया इंजन

अलीगढ़ : हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच चल रहा सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन दोनों प्रदेशों के किसानों की बीच विवाद आम बात हो गया है। शनिवार को एक बार फिर टप्पल के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर उनकी जमीन पर सिंचाई के लिए इंजन लगाने का आरोप लगाया। इससे पहले इधर की जमीन पर जुताई करने की भी बात की गई थी।

टप्पल के गांव मिलक फतेहपुर निवासी किसान रनवीर सिंह ने बताया कि उनकी यमुना की सीमा पर कई एकड़ में भूमि फैली हुई है। शनिवार को सैकड़ों लोग यहां गाडि़यों एवं अन्य वाहनों से घूमते हुए दिखाई दिए। वह यहां इनके नलकूपों को क्षतिग्रस्त कर अपने इंजन की व्यवस्था कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अगर वह इसका विरोध करने जाते तो उनके साथ मारपीट भी की जा सकती थी। दो दिन पहले भी टप्पल क्षेत्र में इस तरह का विवाद हो चुका है। हालांकि प्रशासनिक अफसरों को इस संबंध में मामले में कोई जानकारी नहीं है।

चार व पांच को सकती है बैठक

मामला सुलझाने के लिए अब अलीगढ़ प्रशासन ने तेजी से पहल शुरू कर दी है। दोनों प्रदेशों के प्रशासनिक अफसरों के बीच में काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। अब जनवरी के पहला सप्ताह में चार व पांच को बैठक हो सकती है। खैर तहसील परिसर में बैठक कराने का फैसला लिया गया। यह पहला मौका है, जब खैर तहसील परिसर में बैठक होगी। इससे पहले पलवल व जिला मुख्यालय पर बैठक होती रही है। -

इनका कहना है::

सिंचाई के लिए इंजन लगाने के संबंध में जानकारी नहीं है। किसानों से भी शिकायत नहीं मिली है। इसकी जानकारी कराई जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह में बैठक तय है। इसमें दोनों प्रदेशों के उच्च अफसर शामिल होंगे।

जोगेंद्र ंिसह, एसडीएम खैर

chat bot
आपका साथी