कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने मनाया क्रांति दिवस

कृषि कानूनों को पूरा एक वर्ष होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर भाकियू पदाधिकारियों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर क्रांति दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 01:12 AM (IST)
कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर  
किसानों ने मनाया क्रांति दिवस
कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने मनाया क्रांति दिवस

अलीगढ़ : कृषि कानूनों को पूरा एक वर्ष होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर भाकियू पदाधिकारियों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर क्रांति दिवस मनाया। टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में दर्जनों किसान एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि एक वर्ष पूर्व सरकार ने काले कानून किसान हित में नहीं है। जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विजेंद्र शर्मा, रमेश सिंह चौहान, रमेश राघव, रामअवतार, धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, बाबू सिंह, राजकुमार सिंह, कल्यान सिंह, विजय कुमार, रमेश कुमार, हितेश सिंह, सत्यपाल सिंह, भोली, जीतू विजय आदि मौजूद रहे।

अतरौली : भाकियू अतरौली इकाई द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम पंकज कुमार को सौंपा। इस अवसर पर जगदीश यादव, बाबू सिंह, अर्जुन सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, श्यौराज सिंह, अजय, रघूवेश गुप्ता, छोटेलाल, राजपाल लहरी, कृष्णा, बेवी चौधरी, दाताराम, बैनीरीम, आवाद मियां, साकिर अली, अनिल कुमार आदि रहे।

किसान यूनियन ने धरना

प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

खैर : तहसील मुख्यालय पर भाकियू कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन कर कृषि कानून के विरोध में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा, किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लिया जाए। धरना प्रदर्शन संदीप कुमार, अंकुश चौधरी, देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सोमना रोड पर मोहसिन खान एड. के नेतृत्व में सैकड़ों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कानून को वापस लिया जाए। इस मौके पर दानेश अली, सरीफ सैफी, रोहताश कुमार, मनोज कुमार, राधा देवी, डा. कुसुम, शाहिद मलिक आदि मौजूद थे।

भाकियू ने धरना प्रदर्शन

कर दिया ज्ञापन

संसू, इगलास : भाकियू टिकैट गुट व हरपाल गुट ने तहसील मुख्यालय पर कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कुलदेव सिंह को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील पर कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक होली जलाई गई। इस मौके पर नेकराम माहौर, भारत भूषण, महीपाल सिंह, सुग्रीव सिंह, जगवीर सिंह शामिल रहे। वहीं टिकैत गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूदेव शर्मा, रुद्र सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, बनवारी लाल, सुरेंद्र सिंह, खचेर सिंह, भूरी सिंह, नरेश सिंह, हाकिम सिंह, रंधीर सिंह, मनोहर सिंह व प्रेमवीर सिंह आदि ने तहसील पर पंचायत करके नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी