दिल्ली में धरना दे रहे किसान नहीं ब्लैकमेलर : अश्वनी

भाजपा प्रदेश महामंत्री और ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी ने कहा कि दिल्ली में धरना दे रहे किसान नहीं ब्लैकमेलर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:11 AM (IST)
दिल्ली में धरना दे रहे किसान 
नहीं ब्लैकमेलर : अश्वनी
दिल्ली में धरना दे रहे किसान नहीं ब्लैकमेलर : अश्वनी

जासं, अलीगढ़ : भाजपा प्रदेश महामंत्री और ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी ने कहा कि दिल्ली में धरना दे रहे लोग किसान नहीं हैं, बल्कि वे ब्लैकमेलर हैं। ये लोग किसान फसल बिक्री की राशि का सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरण के भी विरोध में थे। ये दलालों और बिचौलियों के पक्षधर हैं। मोदी ने किसानों की चिता करते हुए देश में स्पेशल किसान ट्रेन चला रखी हैं। इसके माध्यम से किसान अपनी फसल और सब्जी को देश के किसी भी हिस्से में जाकर बिक्री कर सकते हैं। हमारी सरकारों ने आर्थिक छुआछूत को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने विजडम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यसमिति में मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक असमानताओं को दूर किया है। वहीं, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर आर्थिक प्रगति के मामले में दूसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश की चर्चा हो रही है। प्रदेश में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के प्रबंधन में भी कुशलता दिखाई। गरीबों को राशन की व्यवस्था कराई गई। जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि हमें मोदी और योगी सरकारों की योजनाओं को सही पात्रों तक पहुंचाना है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, निश्चित आगामी चुनाव में प्रचंड जीत होगी। जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने सभी का आभार जताया। बैठक में सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, इगलास राजकुमार सहयोगी व खैर विधायक अनूप वाल्मीकि के अलावा ठा. श्यौराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, पंकज पवार, गोपाल माहेश्वरी, धर्मेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, डा. राजीव अग्रवाल, इंजीनियर राजीव शर्मा, दान सहाय अंकल, राजेश राणा, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, गौरव शर्मा, हरेंद्र कालू, नत्थी सिंह, अजीत चौधरी, जयदीप गौड़, अन्नू आजाद आदि थे।

2022 पर भी रहा निशाना

कार्यसमिति की बैठक में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी निगाह रही। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी को पूरी शिद्दत से चुनाव में जुट जाना है। बूथ समितियों को मजबूत करें। योजनाओं को निचले स्तर तक ले जाएं।

chat bot
आपका साथी