अलीगढ़ में करंट लगने से किसान की मौत

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर (गोपी) में पंखा चालू करते समय एक किसान को करंट लग गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:57 PM (IST)
अलीगढ़ में करंट लगने से किसान की मौत
किसान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर (गोपी) में पंखा चालू करते समय एक किसान को करंट लग गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है।

ऐसे हुआ हादसा

गांव प्रेमपुर (गोपी) निवासी ओमप्रकाश पुत्र देवीराम गांव में रहकर खेती बाड़ी करते हैं। सोमवार की रात रोजाना के तरह अपने घेर पर सो रहे थे। गर्मी लगने पर वहां रखे तूफानी पंखे को उन्होंने चालू कर उसे सैट करने लगे। तभी पंखे से उन्हें जोरदार करंट लगा और हड़बड़ाहट में पंखा भी उनके ऊपर गिर गया। हादसे में उनका सिर व गर्दन बुरी तरह झुलस गई। जिससे ओमप्रकाश (50) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई परिवार में कोहराम मच गया। ओमप्रकाश ने पत्नी तथा तीन बेटे व तीन बेटियों को रोते विलखते छोड़ा है। परिवार के लोगों ने दोपहर में गांव के निकट शमशान में उनका दाहसंस्कार कर दिया। ओमप्रकाश की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

chat bot
आपका साथी