मिट्टी गिरने से सहमा परिवार, हटते ही भरभराकर गिर गयी छत, कोई हताहत नहीं Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां सैकडों बीघा धान की फसल डूब गयी है। वहीं मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। अकराबाद मे भी मंगलवार की रात एक मकान बारिश के चलते ढह गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:50 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:42 PM (IST)
मिट्टी गिरने से सहमा परिवार, हटते ही भरभराकर गिर गयी छत, कोई हताहत नहीं Aligarh news
अकराबाद के धौरी गांव में बारिश से गिरी छत।

अलीगढ़, जेएनएन।  कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां सैकडों बीघा धान की फसल डूब गयी है। वहीं मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। अकराबाद मे भी मंगलवार की रात एक मकान बारिश के चलते ढह गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

 थोड़ी देर हो जाती तो अनर्थ हो जाता

अकराबाद के गांव धौरी निवासी परसादीलाल ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार संग घर में सो रहा। तभी छत से बरसात का पानी टपकने लगा, थोड़ी देरबाद ही मिट्टी गिरने लगी। छत गिरने की आशंका देख उसने परिजनों को बाहर निकालकर घर की दीवार पर पशुओं के लिए पड़े छप्पर में भेजा, तभी कमरे की छत तेज आवाज के सा भरभराकर नीचे गिर गई। कमरे में रखे बरतन, अनाज,कपड़े, सहित आदि घरेलू सामान दब गया। पत्नी सावित्री ने रोते हुये बताया कि सामान तो फिर भी पैदा हो जायेगा। भगवान के आशीर्वाद से परिवार बच गया। अगर थोड़ी और देर होजाती तो कुछ भी अनर्थ हो सकता था।

chat bot
आपका साथी