लोगों में जागरूकता लाने को नेत्रदान व देहदान कैंप का आयोजन कल Aligarh news

देहदान कर्तव्य संस्था द्वारा समाजसेवी स्व ललित कुमार की 23वींं पुण्यतिथि पर 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नेत्रदान एवं देहदान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक कैंप लगाएगा। यह कैंप दिलीप पैलेस ललित मार्किट तिराहा पड़ाव दुबे आगरा रोड पर लगाया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:45 PM (IST)
लोगों में जागरूकता लाने को नेत्रदान व देहदान कैंप का आयोजन कल  Aligarh news
कर्तव्य संस्था के सदस्य दिलीप कुमार के पिताजी समाजसेवी स्व ललित कुमार की पुण्यतिथि।

अलीगढ़, जेएनएन :  देहदान कर्तव्य संस्था द्वारा समाजसेवी स्व ललित कुमार  की 23वींं पुण्यतिथि पर 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नेत्रदान एवं देहदान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक कैंप लगाएगा। यह कैंप दिलीप पैलेस, ललित मार्किट, तिराहा पड़ाव दुबे, आगरा रोड, अलीगढ़ पर लगाया जाएगा।

दोपहर 12 से 3 बजेे तक लगेगा कैंप

देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य

दिलीप कुमार के पिताजी समाजसेवी स्व ललित कुमार की पुण्यतिथि पर 15 जनवरी को संस्था द्वारा नेत्रदान व देहदान कैम्प के साथ मनाई जाएगी। लोगों को जागरूकता पैदा करने के लिए यह कैंप दोपहर 12 बजे से  3 बजे तक लगाया जाएगा। कैंप में देहदान एवं नेत्रदान संबंधी आवश्यक जानकारी ली जा सकती है।

chat bot
आपका साथी