UP Assembly Election 2022 : हर पदाधिकारी कुछ बूथों को जिताने की ले जिम्‍मेदारी Aligarh news

खैर में गौमत चौराहा स्थित श्रीकृष्णा कोल्डा स्टोर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में मंडल की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को हुई। मंडल में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं बूथों के पुनर्गठन के पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:24 PM (IST)
UP Assembly Election 2022 : हर पदाधिकारी कुछ बूथों को जिताने की ले जिम्‍मेदारी Aligarh news
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होती है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। खैर में गौमत चौराहा स्थित श्रीकृष्णा कोल्डा स्टोर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में मंडल की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को हुई। मंडल में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं बूथों के पुनर्गठन के पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया। बैठक में पूर्व ब्लांक प्रमुख मुकेश तौमर भी शामिल हुए। वही बैठक से पूर्व भारत माता के चित्र पर दीप प्रजलित किया और जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया।

पार्टी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी 

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होती है। बूथ और जिस पार्टी ने बूथ जीत लिया वो चुनाव भी जीत जाती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो पार्टी द्वारा सौंपे गए सभी कामों को अपने-अपने बूथों में पूरे समर्पण से करें। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अगले विधान सभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है इसलिए कमर कसकर अपने दायित्व के निर्वहन में लग जाएं। हर पदाधिकारी कुछ बूथों को जिताने की जिम्मेदारी लें। जिलाध्यक्ष ने बैठक में शामिल बूथ अध्यक्षों को टिप्स दिया कि प्रदेश में हमारी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों और वर्तमान सरकार की विफलताओं की चर्चा गांव-गांव में करनी चाहिए। चर्चा में मोदी सरकार के सात स्वर्णिम वर्षों के शानदार कार्यों की भी बात करें। हमारे बूथ का हर कार्यकर्ता बड़े गर्व के साथ एक रुपये किलो चावल योजना, गांव गांव तक बनी पक्की सड़कें, प्रधान मंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, रसोई घर तक मुफ्त पहुंचे गैस चूह्ले और सिलेंडर वाली उज्जावला योजना, धारा 370 के हटने का विषय और अयोध्या में बने श्री राम मंदिर के निर्माण जैसे प्रमुख विषयों की चर्चा करें।

ये लोग रहे उपस्‍थित

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौमत डा. जितेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह तौमर, वीकेडी कौशिक, रामकुमार डागुर, प्रवीण शर्मा, वेदप्रकाश बघेल, पूरन सिंह, प्रशान्त गौड, वीकेश कुमार, अनुज वर्मा, राकेश, वीरेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी