धान लेने के बाद भी नहीं मिल रहा है किसानों को भुगतान Aligarh news

सरकार भले ही सरकारी क्रय केंद्रों पर अनाज खरीद के बाद तत्काल भुगतान कराने का दावा करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। धान खरीदने के महीनों बाद भी किसानों का भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला गांव तूरी का सामने आया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:26 PM (IST)
धान लेने के बाद भी नहीं मिल रहा है किसानों को भुगतान  Aligarh news
जनता दरबाद में आई शिकायतों को सुनते डीएम चंद्रभूषण सिंह।

अलीगढ़, जेएनएन : सरकार भले ही सरकारी क्रय केंद्रों पर अनाज खरीद के बाद तत्काल भुगतान कराने का दावा करती हो, लेकिन  जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। धान खरीदने के महीनों बाद भी किसानों का भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला गांव तूरी का सामने आया है।

धान की बिक्री हुई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ

यहां के रामप्रकाश पचौरी ने शुक्रवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह से एक शिकायत की। इसमें इन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिला सहकारी समिति के केंद्र पर इन्होंने धान की बिक्री की थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की इसकी जांच कराकर तत्काल भुगतान कराया जाए। इस पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अब इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। एडीएम वित्त को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डीएम के जनता दरबार में पेंशन, कृषि, स्वास्थ व पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें भी पहुंची हैं। इन सभी में डीएम ने संबंधित अफसरों को गुणवत्ता परख निस्तारण के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि, शासन की मंशा जीरो टालरेंस से काम करने की है। ऐसे में सभी अफसर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जीरो टालरेंस के साथ काम करें। जमीनी विवादों को मौके मुआयना करके ही निस्तारित किया जाए। कुल 30 शिकायत मिलीं।

सभी 37 लोगों की जांच

डीएम के जनता दरबार में कुल 37 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। एंटीजिन किट के माध्यम से यह जांच कराई गई।

chat bot
आपका साथी