ईओ के अभद्र व्यवहार व विवादित रहने से नगर के विकास पर लगा ब्रेक : चेयरमैन Aligarh news

जलाली नगर पंचायत में तैनाती के बाद से ही विवादों से घिरे रहने वाले जलाली ईओ नीलाव शाल्या के विरुद्घ अब खुद चेयरमैन ने भी मोर्चा खोल दिया है। चेयरमैन रोरन सिंह ने अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे को शिकायती पत्र भेजकर ईओ के स्थानांतरण की मांग की है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:51 PM (IST)
ईओ के अभद्र व्यवहार व विवादित रहने से नगर के विकास पर लगा ब्रेक : चेयरमैन Aligarh news
हरदुआगंज में जलाली नगर पंचायत में तैना ईओ नीलाव शाल्या के विरुद्घ चेयरमैन ने भी मोर्चा खोल दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन। हरदुआगंज में जलाली नगर पंचायत में तैनाती के बाद से ही विवादों से घिरे रहने वाले जलाली ईओ नीलाव शाल्या के विरुद्घ अब खुद चेयरमैन ने भी मोर्चा खोल दिया है। चेयरमैन रोरन सिंह ने अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे को शिकायती पत्र भेजकर ईओ के स्थानांतरण की मांग की है।

ईओ की हरकतों से सरकार की छवि धूमिल हो रही 

भाजपा समर्थित चेयरमैन रोरन सिंह ने 25 मई को भेजे पत्र में कहा कि ईओ नीलाव शल्या का जनता और कर्मचारियों के प्रति अभद्र व्यवहार रहा है। विवादित एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के बाद जिलाधिकारी व आयुक्त अलीगढ़ मण्डल ने बीते साल ईओ के स्थानांतरण की प्रबल संस्तुति की गई थी लेकिन उनका आज तक स्थानांतरण नहीं हो सका है। जिससे कस्बे का विकास प्रभावित हो रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। बता दें कि जलाली में नियुक्ति के बाद से ईओ अब तक पांच सभासदों समेत एक बर्खास्त कर्मचारी पर तीन मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद जलाली नगर पंचायत जनप्रतिनिधि व ईओ की जंग का अखाड़ा बनी रही है।

इनका कहना है

ईओ तानाशाही रवैये के चलते खुरापात के बीज बोते रहते हैं, विवादों के चलते कस्बे का विकास रुका हुआ है जिससे मेरी और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है

रोरन सिंह चेयरमैन जलाली

शिकायती पत्र जेई के द्वारा कूटरचित तैयार कर भेजा गया है और जब पत्र कूटरचित है तो आरोप अपने आप निराधार हो जाते हैं

नीलाव शल्या ईओ जलाली

chat bot
आपका साथी