अलीगढ़ के युवाओं में टीकाकरण को लेकर जोश, आज 28 केंद्रों पर होगा टीकाकरण Aligarh news

जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। बुधवार को 6454 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 5354 लोगों ने पहला टीका व 11 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। अब तक सात लाख 61 हजार 863 टीके लगाए जा चुके हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:38 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:32 AM (IST)
अलीगढ़ के युवाओं में टीकाकरण को लेकर जोश, आज 28 केंद्रों पर होगा टीकाकरण Aligarh news
जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। बुधवार को 6454 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 5354 लोगों ने पहला टीका व 11 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। अब तक सात लाख 61 हजार 863 टीके लगाए जा चुके हैं। बुधवार को 27 केंद्रों के 49 बूथों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।

बुधवार को 27 केंद्रों पर थी टीकाकरण की व्‍यवस्‍था

गुरुवार को 28 केंद्रों के 52 बूथों पर टीकाकरण होगा। 18 साल से अधिक आयु के जिन व्यक्तियों को अभी तक टीका नहीं लगा है। वे जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे। गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं। सीएमअो ने बताया कि अब तक सात लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी