प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है : उदयभान

जासं अलीगढ़ सूबे के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि वोकल की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:59 AM (IST)
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है : उदयभान
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है : उदयभान

जासं, अलीगढ़ : सूबे के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि वोकल की शक्ति को पहचान कर आगे बढ़ाने में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रबुद्ध वर्ग इस राष्ट्र की रीढ़ है। राष्ट्र को महाशक्ति बनाने में प्रबुद्ध वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भाजपा छर्रा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि कर्तव्य बोध का पहला काम प्रबुद्ध वर्ग का है।

उन्होंने कहा कि हम प्रबुद्ध वर्ग के साथ मिलकर अपने घर से शहर, जिले से प्रदेश और प्रदेश से राष्ट को सशक्त बना सकते हैं। योग्य व कर्मठ लोगों का आदर करें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत ही सौभाग्यशाली है कि उसे भारतीय जनता पार्टी जैसा परिवार मिला है। डा. हेडगेवार ने 1925 में अपने मोहल्ले से एक मिशन शुरू किया था। जो सपना देखा था वह आज साकार होता नजर आ रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि लोकल, वोकल और ग्लोबल ये तीन चीजें हमें शीर्ष तक ले जा सकती हैं। इसलिए लोकल से वोकल की शक्ति को पहचानें और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाएं। 2014 से 2021 तक स्थितियां बदली हैं, देश तरक्की की ओर बढ़ा है। चहुंओर विकास की लहर चल रही है। प्रदेश में माफिया राज था, मगर वह सब गायब हो गए। आज प्रदेश गुंडाराज से मुक्त है। यह होती है सरकार की ताकत। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सरकार की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाए। इस सम्मेलन से निश्चित युवा पीढ़ी को ऊर्जा मिलेगी। संयोजक उमेश राघव ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के मार्गदर्शन से युवा वर्ग की तरक्की संभव है। संचालन भाजपा जिला महामंत्री डा. गोपाल माहेश्वरी ने किया। अध्यक्षता डा. श्रीनिवास ने की। रघु प्रकाश गुप्ता, अतुल भारद्वाज, विजय सिंह, दुर्गेश यादव, चेतन शर्मा, पुष्पांजलि राजपूत, शीला राजपूत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी