Encounter in Aligarh : अलीगढ़ के हरदुआगंज में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी पशु तस्कर दबोचा

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी पुल के पास शुक्रवार देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 01:41 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 08:08 AM (IST)
Encounter in Aligarh : अलीगढ़ के हरदुआगंज में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी पशु तस्कर दबोचा
Encounter in Aligarh : अलीगढ़ के हरदुआगंज में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी पशु तस्कर दबोचा

अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी पुल के पास शुक्रवार देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। दबोचे गए पशु तस्कर पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस पार्टी पर फायरिंग 

एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि एसओ हरदुआगंज रितेश कुमार फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी चंगेरी पुल के पास दो संदिग्ध जाते दिखाई पडे़। टोकने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। देर रात तक पुलिस टीम भागे बदमाश की तलाश में कांबिंग में जुटी हुई हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश हम्मू पुत्र जान मोहम्मद निवासी सिल्ला, हरदुआगंज है। आरोपित पशु तस्कर है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। हम्मू पर अलीगढ़ के अलावा एटा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। अभी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। हम्मू के फरार साथी अनीस की तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी