अलीगढ़ में नजीकरण के विरोध में गरजे विद्युत कर्मचारी

जासं अलीगढ़ कासिमपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्र सरकार के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:03 AM (IST)
अलीगढ़ में नजीकरण के विरोध में गरजे विद्युत कर्मचारी
अलीगढ़ में नजीकरण के विरोध में गरजे विद्युत कर्मचारी

जासं, अलीगढ़: कासिमपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्र सरकार के निजीकरण के फैसले के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने तिकोनिया पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने के फैसले को आगे बढ़ाते हुए संसद के शीतकालीन सत्र में इलेक्ट्रिसिटी बिल (अमेंडमेंट) 2021 को पारित करवाया जा रहा है। इसके विरोध में आठ दिसंबर को लखनऊ सहित समस्त जनपदों के परियोजना मुख्यालयों पर विरोध सभा एवं 15 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके समर्थन में हरदुआगंज परियोजना के विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेगी।

इस दौरान अभिषेक चौहान, सतीश बाबू जादौन, राजू सिंह, विपिन कुमार, संजय गुप्ता, दुर्गपाल सिंह, पंकज सिंह, देव कुमार मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं टप्पल में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से 30 नवंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पर समाप्त कर दिया गया। उनकी सात सूत्री मांगों में से चार मांगों पर सहमति बन गई है। इसलिए धरना समाप्त कर मंगलवार को कार्य पर लौट जाएंगे।

बता दें कि धरना समस्त संवर्ग के कर्मचारियों आशा बहू एवं आशा संगिनी के हित में सात सूत्री मांगों को लेकर रखा जा रहा था। धरने के दौरान बताया कि अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) तथा मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में संगठन प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। इसमें इसमें चार मांगों पर सहमति बनी है। उन मांगों को मान लिया गया है। इस वजह से मंगलवार से समस्त कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर वापस जाएंगे।

इस धरने में अभिषेक शर्मा, डाक्टर विकास यादव, डाक्टर ममता सिंह, डाक्टर चोब सिंह, रमेश चंद्रा, सुभाष चंद्र, सौरव अत्री, रामा राव, महावीर बसंत, मधुबाला, अफसाना, जितेंद्र, लोकेश, कुमकुम शर्मा, सोहन बघेल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी