Municipal Corporation Aligarh : नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव आज

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव 25 फरवरी को होना है। चुनाव भी अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए ही लड़ा जाएगा। विजयी प्रत्याशी 35 सदस्यों की अपनी कार्यकारिणी गठित करता है। 22 फरवरी को नामांकन हुआ था। अधिकारी कर्मचारी मिलाकर कुल 408 वोटर हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:52 AM (IST)
Municipal Corporation Aligarh : नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव आज
नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव 25 फरवरी को होना है।

अलीगढ़, जेएनएन।  नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव 25 फरवरी को होना है। चुनाव भी अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए ही लड़ा जाएगा। विजयी प्रत्याशी 35 सदस्यों की अपनी कार्यकारिणी गठित करता है। 22 फरवरी को नामांकन हुआ था। अधिकारी, कर्मचारी मिलाकर कुल 408 वोटर हैं। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संजय सक्सेना भी पुन: किस्मत आजमा रहे हैं। हाकिम सिंह भी पक्के दावेदार माने जा रहे हैं। महामंत्री पद पर निवर्तमान महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल भी पुन: मैदान में हैं। 

चुनाव की तैयारी पूरी

नगर निगम ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार सुबह से  ही मतदान होगा। नगर निगम में पिछले तीन महीनों से चुनावी माहौल बना हुआ है। दिसंबर में हुए नगर सफाई मजदूर संघ के चुनावोंं का परिणाम घोषित हुआ तो नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव ने दस्तक दे दी। मजदूर संघ का चुनाव तो सफाई कर्मचारियों तक ही सीमित था, लेकिन इस चुनाव में अधिकारी भी मतदाता हैं। नगर आयुक्त तक वोट डालेंगे। संगठन के संविधान में अधिकारियों को वाेट डालने के अलावा चुनाव में खड़े होने का भी अधिकार दिया है। लेकिन, नगर निगम के गठन से अब तक कोई अधिकारी चुनाव में खड़ा नहीं हुआ। कर्मचारी ही चुनाव हारते और जीतते आए हैं। इस चुनाव को लेकर भी पूरी तैयारियां हैं। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।  

कड़ा रहा था मुकाबला 

अक्टूबर, 2018 में हुए चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर रही थी। अध्यक्ष पद के लिए चुने गए संजय सक्सेना को 173 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे रोविंस कुमार को 145 वोट मिले। 93 वोटों के साथ चक्रवर्ती दत्त शर्मा तीसरे और शहजाद को 23 वोट मिले थे। वहीं, महामंत्री पद पर चुने गए मानवेंद्र सिंह बघेल को 192 वोट मिले थे। 141 वोट के साथ चंद्रभान शर्मा दूसरे स्थान पर रहे और तीसरे स्थान पर रहे विजय कुमार को 100 वोट मिले थे। इस बार संजय सक्सेना क्या कमाल दिखाते हैं यह मतदान के बाद ही पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी