एकलव्य क्रीड़ा कोष खिलाड़ियों की करेगा आर्थिक मदद, सपने होंगे साकार Aligarh news

यूपी के जरूरतमंद खिलाड़ियों की आर्थिक मदद के लिए राज्य सरकार व खेल निदेशालय की ओर से शानदार कदम उठाया गया है। इसके तहत खिलाड़ी कल्याण ट्रस्ट का निर्माण किया गया है। इसके जरिए खिलाड़ियों की आर्थिक मदद की जाएगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:17 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:17 PM (IST)
एकलव्य क्रीड़ा कोष खिलाड़ियों की करेगा आर्थिक मदद, सपने होंगे साकार Aligarh news
गरीब खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के जरिए आर्थिक मदद की जाएगी।

अलीगढ़, जेएनएन : यूपी के जरूरतमंद खिलाड़ियों की आर्थिक मदद के लिए राज्य सरकार व खेल निदेशालय की ओर से शानदार कदम उठाया गया है। इसके तहत खिलाड़ी कल्याण ट्रस्ट का निर्माण किया गया है। इसके जरिए खिलाड़ियों की आर्थिक मदद की जाएगी। जिन खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप खेलने के लिए बाहर जाना होता है या जिनके पास खेल उपकरण नहीं हैं, उनके लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष के जरिए आर्थिक मदद की जाएगी।

ट्रेनिंग में आर्थिक तंगी बनती हैै बाधा   

अलीगढ़ में भी तमाम खेल प्रतिभाएं आर्थिक तंगी के चलते बेहतर ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हैं। इस पहल से उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने बताया कि, खेल निदेशक डा. आरपी सिंह की ओर से इस बात की घोषणा की गई है। आर्थिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से शानदार कदम उठाया गया है। बशर्ते इसका सही रूप में खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। शासनस्तर पर बनाई गई योजना के अनुसार ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें पांच सदस्य होंगे, जो सरकारी महकमे व खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी होंगे। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विदेश में ट्रेनिंग दिलाना हो या चोटिल खिलाड़ियों का इलाज कराना हो, इस कोष के जरिए आर्थिक मदद करने का प्रावधान किया गया है। 

chat bot
आपका साथी