Aligarh Weather Forecast : धूप व ठंडी हवा के बीच अठखेलियां, मौसम खुशगवार

आसमान साफ होने से इनदिनों मौसम खुशगवार है। तड़के कुछ कोहरा व धुंध से परेशानी होती है। रविवार को सूर्य देव ने सुबह होते ही दर्शन दे दिए। हल्की ठंड के बीच सुनहरी धूप निकली तो मौसम भी सुहाना हो गया। हवा चल रही है जो नमी लिए हुए है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:48 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:48 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : धूप व ठंडी हवा के बीच अठखेलियां, मौसम खुशगवार
आसमान साफ होने से इनदिनों मौसम खुशगवार है।

अलीगढ़, जेएनएन। आसमान साफ होने से इनदिनों मौसम खुशगवार है। तड़के कुछ कोहरा व धुंध से परेशानी होती है। रविवार को सूर्य देव ने सुबह होते  ही दर्शन दे दिए। हल्की ठंड के बीच सुनहरी धूप निकली तो मौसम भी सुहाना हो गया। हवा चल रही है जो नमी लिए हुए है, मगर गुनगुनी धूप से राहत है। लोग घरों की बालकनी, छत व पार्कों में  गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। अधिकतम व न्यूनयम तापमान में वृद्धि होने लगी है। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

ठंड का असर कम 

ठंड का असर कम होने से मार्निंग वाक पर जाने वाले लोगों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। पार्को में देर तक रौनक रहती है। अब बाजार जल्दी ही खुलने लगे हैं, लेकिन कुछ दिनों से ठंडी हवा भी चल रही है, जो शरीर मे सिहरन पैदा कर ठंड का एहसास भी करा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दिन सुबह व रात में सर्दी का एहसास बना रहेगा।लेकिन धूप खिलने से लोग लोगों को राहत रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। दोपहर को मौसम सामान्य रहेगा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक रबी के इस सीजन में अब तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। हर फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी।

chat bot
आपका साथी