शराब प्रकरण में माफिया के करीबियों के आठ और बैंक खाते फ्रीज Aligarh news

शराब प्रकरण में मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इनकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने में जुट गई है। अब तक पुलिस ने माफिया के करीबियों व संबंधियों के आठ और बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:36 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:46 AM (IST)
शराब प्रकरण में माफिया के करीबियों के आठ और बैंक खाते फ्रीज  Aligarh news
अब तक पुलिस ने माफिया के करीबियों व संबंधियों के आठ और बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन ।  शराब प्रकरण में मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इनकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने में जुट गई है। अब तक पुलिस ने माफिया के करीबियों व संबंधियों के आठ और बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इसे मिलाकर अब तक कुल 30 खाते फ्रीज हो चुके हैं। इनमें एक करोड़ से ज्यादा रकम होने का अनुमान है। हालांकि पुलिस अन्य खातों को भी ट्रेस करने में लगी है।

अब तक 23 मुकदमे दर्ज

जहरीली शराब प्रकरण में अलग-अलग थानों में पुलिस ने अब तक 23 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 70 से ज्यादा आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपितों की निशानदेही पर पांच अवैध फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं। वहीं मुकदमों में चार्जशीट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी के साथ पुलिस आरोपितों की संपत्ति जब्त करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। पुलिस ने 120 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित की है। वहीं मंगलवार तक मुख्य आरोपित अनिल चौधरी व ऋषि-मुनी के संबंधी व करीबियों के कुल 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कुछ खाते गैर-जनपद के भी हैं। खातों में रकम का आंकलन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, खातों में एक करोड़ से ज्यादा की रकम पुलिस ने फ्रीज की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अब तक 30 बैंक खाते फ्रीज हो चुके हैं। अन्य खातों को भी खंगाला जा रहा है।

25 हजारी रामनिवास के करीब पहुंची पुलिस

अलीगढ़ । शराब प्रकरण में अब पुलिस का टागरेट हरियाणा का अनिल खटीक और 25 हजार का इनामी रामनिवास है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रामनिवास के करीब पहुंच गई है। एक-दो दिन में ही इसकी गिरफ्तारी हो सकती है। इधर, अनिल खटीक की तलाश में टीमें फरीदाबाद व बुलंदशहर में डटी हुई हैं। आरोपित रामनिवास ने शहर के गांधीपार्क इलाके में सप्लाई की थी। छर्रा का रहने वाला रामनिवास शहर के इलाकों में ही अवैध शराब की सप्लाई करता था।

chat bot
आपका साथी