Aligarh Eid Al-Adha Guideline 2021: कोरोना के चलते घरों में अदा की गयी ईद उल अजहा की नमाज

ईद अल-अज़हा का पर्व अलीगढ़ में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। लोग घरों में ही नमाज अदा कर कर रहे हैं। बकरीद के मौके पर प्रशासन भी सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर मुस्‍तैद है। पुलिस की टीम पूरे शहर में गश्‍त कर रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:23 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:23 AM (IST)
Aligarh Eid Al-Adha Guideline 2021: कोरोना के चलते घरों में अदा की गयी ईद उल अजहा की नमाज
ऊपर कोट स्थित मो. बनी इसराईलान मे अपने घर में ईद उल अजाह की नमाज अदा करते लोग।

अलीगढ़, जेएनएन। ईद अल-अज़हा का पर्व अलीगढ़ में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। लोग घरों में ही नमाज अदा कर कर रहे हैं। बकरीद के मौके पर प्रशासन भी सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर मुस्‍तैद है। पुलिस की टीम पूरे शहर में गश्‍त कर रही है।

शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शहर में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए ऊपर कोट स्थित जामा मस्जिद पर ईद उल अजहा पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निरीक्षण करने  एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार निकले। इस दौरान उन्‍होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। 

बारिश ने डाला खलल

बीते तीन दिनों से शहर में झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार की सुबह भी बारिश हुई। इस दौरान ईद की नमाज पढने के बाद बारिश से बचने के लिए बच्‍चों ने जानमाज से सिर को ढंक लिया। कोरोना संक्रमण के चलते उपर कोट स्थित मो. बनी इसराईलान में अपने घर में नईम इसराइली, तनवीर अहमद मोहम्मद अख्तर, सलीम अहमद, मोहम्मद फईम ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। 

शाम तक होगी नमाज अदा

शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक नमाज अदा कर सकते हैं। कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए मस्जिद में 50 लोग ही नमाज पढ़ें। सफाई का भी ध्यान रखना होगा, ताकि गंदगी सड़क पर न दिखे। ईदगाह पर इस बार नमाज नहीं होगी, प्रशासन ने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

शहर को 20 सेक्‍टर में बांटा गया

उधर, एडीएम सिटी राकेश मालपाणि व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की ओर जारी संयुक्त आदेश में शहर में 20 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इनमें ईदगाह का संपूर्ण क्षेत्र, ईदगाह के आसपास, देहलीगेट का संपूर्ण क्षेत्र, चौकी भुजपुरा व तुर्कमान गेट को छोड़कर कोतवाली का संपूर्ण क्षेत्र, सासनी गेट का संपूर्ण क्षेत्र, बन्ना देवी व गांधी पार्क का संपूर्ण क्षेत्र, सिविल लाइन व क्वार्सी का संपूर्ण क्षेत्र, देहलीगेट चौराहे से हीरानगर चौराहे का क्षेत्र, तुर्कमान गेट व भुजपुरा का संपूर्ण क्षेत्र, सब्जी मंडी, चंदन शहीद तिराहा, जामा मस्जिद के दक्षिण पश्चिमी कोना, मिनी बस अड्डा मस्जिद के पीछे की तरफ, चरख बालान चौराहा, पानी की टंकी के सामने, पुरानी ईदगाह के पास कर्वला रोड तिराहे पर, अखाड़ा तिराहा, जमालपुर चौकी, हबीब हाल के सामने जमालपुर, क्वार्सी बाइपास मस्जिद का क्षेत्र शामिल है। हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट व एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी