संघर्ष के बाद कब्जा मुक्त हुई पोखर को फिर कब्जाने का प्रयास Aligarh news

डेढ़ महीने संघर्ष के बाद कब्जा मुक्त हुई गूलर रोड पोखर को फिर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। पोखर के एक हिस्से को कूड़े से पाटकर कब्जा करने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूमाफिया सफाई कर्मचारियों के जरिए ये काम करा रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:45 AM (IST)
संघर्ष के बाद कब्जा मुक्त हुई पोखर को फिर कब्जाने का प्रयास Aligarh news
डेढ़ महीने संघर्ष के बाद कब्जा मुक्त हुई गूलर रोड पोखर को फिर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन । डेढ़ महीने संघर्ष के बाद कब्जा मुक्त हुई गूलर रोड पोखर को फिर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। पोखर के एक हिस्से को कूड़े से पाटकर कब्जा करने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूमाफिया सफाई कर्मचारियों के जरिए ये काम करा रहे हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त से शिकायत भी हुई है। मौके की वीडियो क्लिप बनाकर नगर आयुक्त को दी गई है।

गूलर रोड पर स्‍थित पोखर के आसपास की आबादी 70 हजार से अधिक

जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गूलर रोड पर गायत्री पैलेस के निकट पोखर के आसपास 70 हजार से अधिक आबादी है। यहां जलनिकासी का मुख्य स्रोत यही पोखर है। बारिश के दिनों में यहां जलभराव के विकराल हालात बनते थे, पोखर के कब्जा मुक्त होने और इसकी क्षमता बढ़ने से जलभराव नहीं हो रहा। यहीं पंपिंग स्टेशन भी है। पिछले कुछ दिनों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए एक हिस्से को कूड़ा डालकर पाटा जा रहा है। जिससे पोखर का स्वरूप बदलने लगा है। आशंका है कि इसमें कुछ भूमाफिया शामिल है, जो पोखर के इस हिस्से समतल जमीन बनाना चाहते हैं। यहां प्लाटिंग करने की योजना भी हो सकती है। शिकायती पत्र में कहा है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर सरकारी संपत्ति की रक्षा की जाए, जिससे पोखर को संरक्षित कर उपयोगी जल स्रोत को बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी