Corona Se Jung : इम्‍युनिटी मजबूत करने के लिए खाएं संतरा, दूर भागेगा कोरोना, जानिये क्यों खास है यह फल Aligarh news

चिकित्सकों का कहना है संतरा कोरोना से लडऩे की शक्ति बढ़ाने में काफी हद तक कामयाब हो रहा है।

यह समय कोरोना से जंग का है। इसे हराने की जुगत सभी तलाश रहे हैं। लाकडाउन से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक की कवायद इसी का परिणाम है। इस जंग में खुद को सही बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना जरूरी है।

Anil KushwahaSat, 24 Apr 2021 11:07 AM (IST)

लोकेश शर्मा, अलीगढ़। यह समय कोरोना से जंग का है। इसे हराने की जुगत सभी तलाश रहे हैं। लाकडाउन से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक की कवायद इसी का परिणाम है। इस जंग में खुद को सही बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए कई चीजें हैं, लेकिन संतरे का भी जवाब नहीं। चिकित्सकों का कहना है कि यह फल कोरोना से लडऩे की शक्ति बढ़ाने में काफी हद तक कामयाब हो रहा है। क्योंकि, इसमें विटामिन-सी भरपूर है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। वे मरीजों को नियमित सेवन की सलाह भी दे रहे हैं। यही वजह है कि अलीगढ़ सहित अन्य शहरों में इसकी बिक्री बढ़ गई है। आप भी आजमाइए और कोरोना को हराइए। 

इनका कहना है

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ताकि संक्रमण और वायरल अटैक से बचा जा सके। संतरे में 88 फीसद विटामिन सी होता है। इसके अलावा फाइबर, थियामिन व पोटैशियम जैसे खनीज पदार्थ भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

डा. रिसव शर्मा, डायरेक्टर, कमलेश हास्पिटल, अलीगढ़

संतरे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, पेट संबंधी रोगों में फायदेमंद है। कब्ज, बवासीर में संतरे के सेवन से आराम मिलता है। आंखों के लिए भी लाभदायक है। संतरे में कैल्शियम होने से हड्डी और दांत मजबूत होते हैं। थकान या कमजोरी महसूस होने पर संतरे का सेवन करने से राहत मिलती है। यही नहीं, संतरे में मौजूद फोलेट घाव भरने में सहायक होता है। वहीं, साइट्रिक एसिड गुर्दा और मूत्र संबंधित रोगों को दूर करता है।

डा. नताशा चौधरी, सीएमओ, सेंट्रल हेल्थ अलीगढ़

यह है खासियत

88 फीसद होता है विटामिन सी संतरा में

05 फीसद होता है संतरे में कैल्शियम

बड़े काम का यह फल

-संतरा खाने से वजन नहीं बढ़ता है और इम्युनिटी भी मजबूत बनी रहती है।

-मौसमी बीमारियों से बचने के लिए संतरा का सेवन काफी मददगार होता है।

-संतरे में फाइबर काफी मात्रा में होता है, जो पाचन प्रक्रिया को ठीक रखता है।

-फाइबर हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

-संतरा कई एंटी-आक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है, इसके सेवन से कैंसर जैसे रोगों से बचाव में मदद मिलती है।

सावधानी भी है जरूरी

- इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यदि फाइबर युक्त चीजों का सेवन अधिक किया जाए तो इससे पेट में ऐंठन, गैस एसिडिटी या दस्त की समस्या हो सकती है।

- संतरे में एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से पेट में जलन और सीने में जलन हो सकती है।

नासिक से आता है संतरा

अलीगढ़ की फल मंडियों में नासिक से संतरे की आपूॢत होती है। आवक कम होने से संतरे की कीमत इन दिनों बढ़ी हुई है। जो संतरा 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 120-140 रुपये प्रतिकिलो है। फल के थोक व्यापारी योगेश वाष्र्णेय बताते हैं कि मंडी में संतरा की आवक कम है। यही वजह है कीमत बढ़ी हुई है। जो संतरा आ रहा है, वह स्टोर किया हुआ है। मांग बढऩे के कारण फुटकर में संतरे की मनमानी कीमत वसूली जा रही है

 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.