अलीगढ़ में कोरोना के प्रकोप के साथ गहराया पेयजल संकट, राठी नगर में हाहाकार Aligarh news

गर्मी व कोरोना का दिनों-दिन प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नवरात्र व पाक-ए-रमजान में नगर निगम स्वच्छता व पेयजल व पानी की आपूर्ति की बेहतरी के लिए भले ही दावे करे मगर पला रोड राठी नगर के नागरिक पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:07 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:20 AM (IST)
अलीगढ़ में कोरोना के प्रकोप के साथ गहराया पेयजल संकट, राठी नगर में हाहाकार Aligarh news
गर्मी व कोरोना का दिनों-दिन प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन । गर्मी व कोरोना का दिनों-दिन प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नवरात्र व पाक-ए-रमजान में नगर निगम स्वच्छता व पेयजल व पानी की आपूर्ति की बेहतरी के लिए भले ही दावे करे, मगर पला रोड राठी नगर के नागरिक पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी को लोगोंं ने गली-गली घुमाया  

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल सोमवार को जब भ्रमण के लिए पहुंचे, तो क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें गली-गली घुमाया। दावा किया, कि पिछले चार से पांच माह से इस क्षेत्र में पानी का घनघौर संकट है। क्षेत्रीय लोग कई बार भाजपा विधयक व सांसद सतीश गौतम से इस समस्या के निस्तारण लिए अनुरोध कर चुके हैं, मगर कोई सुनने वाला नहीं। नगर निगम द्वारा लागए जाने वाला नलकूप नगर निगम व दूसरे भूमि स्वामित्व के बीच विवाद के चलते शुरू नहीं हो सका है। संतोष मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र स्थित पला फाटक राठी नगर में लगभग 4-5 माह से नागरिकों को पानी के संकट के चलते नगर निगम ने एक नया नलकूप लगवाया है। उन्होंने बंसल को बताया कि जिस स्थान पर नलकूप लगा है, उस भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण न तो ट्यूबवेल का कमरा बन सका है और न ही आज तक नलकूप चालू हो सका है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने भाजपा जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक) से भी मिले। मगर आजतक जल संकट की समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में खासा रोष है। 

नगर निगम के अफसरों से बात करने का दिया आश्‍वासन

विवेक बंसल ने क्षेत्रीय नागरिकों को आश्वासन दिया, कि भले ही भाजपा के जनप्रतिनिधि इस व्यापक जनसमस्या के प्रति संवेदनहीन है, लेकिन वह इस समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द कराएंगे। नगर निगम के अफसरों से वह बात भी करेंगे। इस समस्या के विस्तार की जानकारी लोकेश उपाध्याय, नरेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजू सिंह, लोकेंद्र शर्मा आदि ने दी।

chat bot
आपका साथी