बकरी का दूध पी बनाए सिक्स पैक, डांस से मुंबई में मचाया धमाल, जानिए कैसी है नन्‍हे सोहेल की दिनचर्या Aligarh news

युवाओं को सिक्स पैक बनाने के लिए न जाने क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं। कुछ की मुराद पूरी होती है तो कुछ पसीना बहाते रह जाते हैं। कासिमपुर के सोहेल खान ने छह साल की उम्र में ही सिक्स पैक बना लिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:04 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:50 AM (IST)
बकरी का दूध पी बनाए सिक्स पैक, डांस से मुंबई में मचाया धमाल, जानिए कैसी है नन्‍हे सोहेल की दिनचर्या  Aligarh news
अपने गुरु ललित कुमार के साथ सोहेल।

प्रमोद चंद दरगढ़, कासिमपुर : युवाओं को सिक्स पैक बनाने के लिए न जाने क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं। कुछ की मुराद पूरी होती है तो कुछ पसीना बहाते रह जाते हैं। कासिमपुर के सोहेल खान ने छह साल की उम्र में ही सिक्स पैक बना लिए हैं। टीवी डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में उसने ऐसा धमाल मचाया कि जज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, तुषार और धर्मेंश हक्के-बक्के रह गए। तुषार को कहना पड़ा कि छह साल की उम्र में उन्होंने किसी बच्चे के सिक्स पैक नहीं देखे। देश को सोहेल को देखना चाहिए। सोहेल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। घर में बकरी हैं, उन्हीं का दूध पीता है।

 

शुरू से उछल कूद का आदी था

कासिमपुर निवासी शहजाद खान के बेटा सोहेल शुरू से ही उछल-कूद करने का आदी था। मां-बाप तो उसे डांट देते थे कि ऐसा न करो चोट लग जाएगी। दो साल पहले सोहेल की इस खूबी को कासिमपुर में ही रॉक डांस एकेडमी चलाने वाले ललित कुमार ने पहचाना। उन्होंने ट्रेङ्क्षनग देनी शुरू की। इसके बाद उसकी कला में निखार आता गया। ललित के अनुसार सोहेल हर रोज सुबह साढ़े चार बजे ट्रेनिंग के लिए आ जाता था। उसकी लगन व मेहनत का नतीजा रहा है कि वह अब इस मुकाम पर है। परिवार की आर्थिक मदद ठीक नहीं है, इसलिए उसका पूरा खर्चा एकेडमी ने उठाया। डांस के प्रति लगन देखते हुए अलीगढ़ में कुनाल ठाकुर से ट्रेनिंग दिलाई।  

दो साल से नहीं खाई लाल मिर्च 

सोहेल के खानपान पर भी ललित विशेष ध्यान दे रहे हैं। दो साल वह बिना लाल मिर्च का खाना खा रहा है। नमक भी कम दिया जा रहा है। बकरी का दूध पीने के साथ अंडा भी खाता है। हर रोज सुबह दौड़ लगाता और स्टंट करता है। नियमित व्यायाम के चलते ही उसके सिक्स पैक बने हैं। 

दिल्ली में जीती वाशिंग मशीन 

मुंबई में किए शानदार डांस से लोग भले ही सोहेल को जानने लगे हों, लेकिन वह अपनी प्रतिभा का डंका काफी दिनों से मचा रहा है। गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश में हुई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुका है। डेढ़ साल पहले दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में उसे पुरस्कार में वाङ्क्षशग मशीन मिली थी। 

मां-बाप की भर आईं आंखें  

 

सोहेल के पिता शहजाद खान कार मैकेनिक हैं। बाबा नजीब खान मूंगफली की ढकेल लगाते हैं। पिता ने बेटा को टीवी पर जब देखा तो उनकी आंखें भर आईं। मां रुखसाना बेगम भी बहुत खुश हैं। 

मेगा राउंड में होगी परीक्षा 

ललित  ने बताया कि डांस दीवाने में देशभर के 700-800 बच्चों ने भाग लिया था। इनमें से 60 बच्चों का चयन हुआ। मेगा राउंड में इनमें से 15 बच्चों का चयन होना है। चार ऑडिशन होने हैं। इसके लिए अभी मुंबई में ही रहना होगा। तैयारी यहीं चल रही है।

chat bot
आपका साथी