डा आंबेडकर शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर, सचिन बने अध्‍यक्ष Aligarh news

रविवार को घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में बहुजन जागरूकता महासभा की बैठक हुई। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ऊषवा की अध्यक्षता में समाजसेवी सचिन माइकल डेन को डा. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा का सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इनके नाम केवी मौर्य ने प्रस्ताव रखा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 04:39 PM (IST)
डा आंबेडकर शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर, सचिन बने अध्‍यक्ष Aligarh news
नवगठित डा. आंबेडकर जन्मोत्सव शोभा यात्रा की कमेटी के सदस्यों में शामिल अध्यक्ष सचिन माइकल डेन, केवी मौर्य।

अलीगढ़, जेएनएन : 14 अप्रैल को निकलने वाली डा. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में बहुजन जागरूकता महासभा की बैठक हुई। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ऊषवा की अध्यक्षता में समाजसेवी सचिन माइकल डेन को डा. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा का सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इनके नाम केवी मौर्य ने प्रस्ताव रखा। 

महामंत्री भानु प्रताप होंगे

माइकल ने बताया कि शोभायात्रा के महामंत्री भानुप्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह होंगे। संतोष राव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश वाल्मीकि, केवी मौर्य, कपिल जीवन, मुकेश जहराना, राजकुमार बैनिवाल, ललित कुमार उपाध्यक्ष, जयसिंह कोषाध्यक्ष, संगठनमंत्री संतोष नौटियाल, संयुक्तमंत्री मोहित कुमार गौतम, राजेश कुमार जाटव मीडिया प्रभारी, कुंवर विकास बाबू प्रचारमंत्री बनाए गए हैं। मार्ग दर्शन के लिए रमेश चंद्र विद्रोही, डा. सुरेश चंद्र, सीवी निवेष, अनिल गौतम, भंते राजपाल, भंते शील सागर, भंते बौद्ध रतन सरंक्षक बनाए गए हैं। 

बैठक में ललित कुमार, मुकेश मल्होत्रा, सुनील कुमार, लोकेश, विकास, प्रेमपाल बौद्ध, वीरी सिंह, हरीश चौधरी, विष्णु, दिनेश कुमार, विमला देवी, दिनेश चंद्र, त्रिलोक सेबी कमल सिंह, डा. दीपक गौतम, नीरज गौतम, बौद्ध प्रिय गौतम, अशोक, दिनेश आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी