Makar Sankranti : नदी में स्‍नान के बाद दान कर लिया पुण्‍य लाभ, जगह-जगह बांटी गयी खिचड़ी Aligarh news

नगर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह -जगह लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर नदी में स्‍नान के बाद दान का भी विशेष महत्‍व होता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:55 PM (IST)
Makar Sankranti : नदी में स्‍नान के बाद दान कर लिया पुण्‍य लाभ, जगह-जगह बांटी गयी खिचड़ी Aligarh news
मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया।

अलीगढ़, जेएनएन : नगर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर नदी में स्‍नान के बाद दान का भी महत्‍व होता है।

बांटी गयी खिचड़ी

श्रीजी गार्डन वैश्नोधाम पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण करते हुये ठाकुर तेजवीर सिंह ब्लाक प्रमुख धनीपुर और आदित्य जुनूनी, ललित सिंह, प्रवीण सिंह और समस्त प्रदेश एवम् जनपद वासियों को पावन पर्व की पुण्य, सेवा, धर्म और हर्षोल्लास के पावन पर्व मकर-संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू एवं भोगी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि ये पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करें तथा हर घर-आंगन में सुख, शांति व समृद्धि आए, यही प्रार्थना है।

लोगों ने किया नदी में स्‍नान

धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार आज के दिन पवित्र नदी में स्‍नान कर दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। लोगों ने कड़कड़ाती सर्दी में ठिठुरते हुए नदी में स्‍नान कर दान पुण्‍य का लाभ लिया। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ नदी के किनारे दिखी। 

chat bot
आपका साथी