तार पर कपड़ा डालते समय करंट की चपेट में आने से डाक्‍टर की मौत Aligarh news

देवप्रकाश पुत्र देवीराम सोमवार को अपने घर में सुबह स्नान के बाद गीले कपड़े को सुखाने के लिए तार पर डाल रहे थे उसी दौरान उस तार में कार में करंट आ गया जिससे देवप्रकाश की चीख निकल गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:19 PM (IST)
तार पर कपड़ा डालते समय करंट की चपेट में आने से डाक्‍टर की मौत Aligarh news
गौंड़ा क्षेत्र के गांव ढाॅटोली निवासी देव प्रकाश का फाइल फोटो।

अलीगढ़, जेएनएन। गौंड़ा क्षेत्र के गांव ढाॅटोली में स्‍नान के बाद गीले कपड़ेे को तार पर डालते समय करंट की चपेट में आने से डाक्‍टर की मौत हो गयी, जबकि उन्‍हें बचाने आए पिता गंभीर रूप से झुलस गए।  

कपड़े डालते समय तार में उतरा करंट

देवप्रकाश पुत्र देवीराम सोमवार को अपने घर में सुबह स्नान के बाद गीले कपड़े को सुखाने के लिए तार पर डाल रहे थे, उसी दौरान उस तार में कार में करंट आ गया जिससे देवप्रकाश की चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर पिता देवी राम आए और बेटे को पकड़कर खींचने लगे तो उन्हें भी करंट लगा जिससे वह गिर पड़े। उनके साथ तार भी टूट गया, तार टूटने पर पड्डा भी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी, जबकि  देव प्रकाश व पिता देवी राम की हालत गंभीर थी, जिन्हें अलीगढ़ हॉस्पिटल के लिए ले जाया गया जहां पर देव प्रकाश की मृत्यु हो गयी और पिता देवीराम की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।  घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। देवप्रकाश दो भाई हैं, चार साल पहले देव प्रकाश की शादी हुई है, जिन पर एक तीन वर्ष की बेटी है। देव प्रकाश दिल्ली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर थे, जयप्रकाश का छोटा भाई सीआरपीएफ में है।

chat bot
आपका साथी