निराश नहीं हों दिव्यांगजन, शहर में ही मिलेंगे उन्हें कृत्रिम उपकरण Aligarh news

हाथरस जागरण संवाददाता । दिव्यांगजनों को अब उपचार के लिए शहर से दूर जाने की जरूरत नहीं हैं। इसके लिए शहर में दिव्यांगजनों का उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के साथ जरूरतमंदों को निश्शुल्क कृत्रिम उपकरण भी दिलाए जाएंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 01:17 PM (IST)
निराश नहीं हों दिव्यांगजन, शहर में ही मिलेंगे उन्हें कृत्रिम उपकरण Aligarh news
दिव्यांगजनों को अब उपचार के लिए शहर से दूर जाने की जरूरत नहीं है।

हाथरस, जागरण संवाददाता । दिव्यांगजनों को अब उपचार के लिए शहर से दूर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए शहर में दिव्यांगजनों का उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के साथ जरूरतमंदों को निश्शुल्क कृत्रिम उपकरण भी दिलाए जाएंगे। यह सुविधा सामाजिक संगठन श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति के सहयोग से दी जाएगी।

17 अक्‍टूबर को शिविर का आयोजन

दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। इनका लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए सामाजिक संगठन आगे आते रहे हैं। इनके द्वारा दिव्यांगजनों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा शहर में इसके लिए एक शिविर का आयोजन 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला में किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग जनों की जांच करने के साथ उन्हें आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

पात्रों को मिलेंगे निश्शुल्क उपकरण

दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा शहर में ही उपलब्ध होगी। इसमें प्रसिद्ध चिकित्सक डा. रामनरेश यादव द्वारा उपचार किया जाएगा। जिन भाई-बहनों के पैरों में पोलियो है या फिर किसी कारण से कटे हुए हैं, उनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाएगा। पात्रों को आर्टीफिशयल पैरों के लिए मैनेज किया जाएगा। उनके लिए लिव एंड कैलीपर्स शहर में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

जरूरतमंदों के लिए वरदान यह शिविर

दिव्यांग्ता के शिकार लोगों मन में एक हीन भावना पैदा हो जाती है। इसके चलते वह तनाग्रस्त जीवन व्यतीत करते हैं। उनकाे हतोत्साहित होने से बचाने के लिए उन्हें उपकरणों के सहारे घूमने फिरने की सुविधा दी जाती है। इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांग की सेवा लिए चिकित्सक व उपकरण दाेनों उपलब्ध रहेंगे।

इनका कहना है

दिव्यांगजनों की सेवा के लिए स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग महत्वपूर्ण होता है। इसमें पात्रों को जरूरत के उपकरण व चिकित्कसीय सुविधा उन्हें शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। अधिक लोगों को इसका लाभ मिले इसके लिए इसका प्रचार भी कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी