व्यापार मंडल ने डीएम सेल्वा का किया स्‍वागत, व्‍यापारियों के हित में रखीं ये मांगे Aligarh News

लीगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलक्ट्रेट में नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिला। व्यापारी नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान दो दिनी वीकेंड समाप्त करने की मांग की गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:54 PM (IST)
व्यापार मंडल ने डीएम सेल्वा का किया स्‍वागत, व्‍यापारियों के हित में रखीं ये मांगे Aligarh News
शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान दो दिनी वीकेंड समाप्त करने की मांग की गई।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अलीगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलक्ट्रेट में नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिला। व्यापारी नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान दो दिनी वीकेंड समाप्त करने की मांग की गई।

व्‍यापारियों ने ये रखी मांग

महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल में शामिल महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने डीएम को एक पत्र सौंपा। जिसमें महानगर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। सतीश माहेश्वरी ने कहा कि अब दो दिन का साप्तहिक आंशिक लोक डाउन से व्यापारी अब ऊब गए हैं। जब अन्य प्रतिष्ठान खुल रहे है, तो बाजार बंदी कोई अब औचित्य भी नही है। इस मौके पर चेयरमैन ओपी राठी जिला चेयरमैन बाईएम झा, जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीकिशन गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष विवेक शर्मा,अशोक कुमार गुप्ता,मनीष मोहता, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी