अलीगढ़ में खेलो इंडिया, फिट इंडिया के प्रति युवाओं को करेंगे जागरूक : सुमित

व्यापार मंडल के स्वागत समारोह में मंडलीय ओलिपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष का एलान।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:17 PM (IST)
अलीगढ़ में खेलो इंडिया, फिट इंडिया के प्रति युवाओं को करेंगे जागरूक : सुमित
अलीगढ़ में खेलो इंडिया, फिट इंडिया के प्रति युवाओं को करेंगे जागरूक : सुमित

जासं, अलीगढ़ : दुनिया में देश के मान-सम्मान को शिखर पर पहुंचाने के लिए खेल एक महत्वपूर्ण साधन है । वहीं इस क्षेत्र में प्रतिभागियों का भी सुनहरा भविष्य है। हमें खेलो इंडिया, फिट इंडिया के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। विभिन्न खेलों के कोच व अन्य संसाधन जुटाने के लिए सरकारों से मदद ली जाएगी।

ये कहना है मंडलीय ओलिपिक एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित सर्राफ का वे उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर के आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल अस्पताल सभागार में मंगलवार को पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने में कसर छोड़ेगी।

युवा महानगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा है कि उम्मीद है एसोसिएशन मंडल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने के लिए प्रयास करेगी। इस मौके पर मंडल ओलंपिक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी व सचिव मजहर उल कमर को व्यापार मंडल ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। संचालन मनीष मोहता ने किया। इस मौके पर रितेश माहेश्वरी, कपिल वाष्र्णेय, प्रवीण माहेश्वरी ,राज सक्सेना, किशन मोहता, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे। सभी ने अपेक्षा की कि ओलिंपिक एसोसिएशन के मंडलीय पदाधिकारी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इन पदाधिकारियों के मनोनयन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि ये युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेंगे। हाल में उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन ने शेखर सर्राफ मेमोरियल अस्पताल के निदेशक सुमित सर्राफ को एसोसिएशन का मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। सुमित सर्राफ ने संजय माहेश्वरी को मंडलीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनके मनोनयन के बाद खिलाड़ियों को नई उम्मीद जगी है। सुमित सर्राफ पहले से ही खेलों के प्रति रुचि रखते हैं, उन्होंने अपने यहां खेलकूद के तमाम संसाधन पहले से ही उपलब्ध करा रखे हैं। अब ओलिंपिक के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद ये संसाधनों में और बढ़ोतरी करेंगे, ऐसी खिलाड़ियों को उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी