अलीगढ़ में मेडिकल रोड पर मुसीबत बना डिवाइडर हटवाया

डिवाइडर से आए दिन टकराते थे वाहन पर्याप्त जगह न होने से लगता था जाम।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:33 PM (IST)
अलीगढ़ में मेडिकल रोड पर मुसीबत बना डिवाइडर हटवाया
अलीगढ़ में मेडिकल रोड पर मुसीबत बना डिवाइडर हटवाया

जासं, अलीगढ़ : मेडिकल रोड से डिवाइडर आखिरकार हट ही गया। शुक्रवार को पहुंची नगर निगम की टीम ने डिवाइडर को तोड़ दिया। इसे हटाने की मांग को लेकर पूर्व में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। कांग्रेस नेता आगा युनूस ने डिवाइडर का विरोध किया था।

सिविल लाइंस क्षेत्र में मेडिकल रोड पर तीन साल पहले डिवाइड का निर्माण कराया गया था। तब यह सोचा गया कि डिवाइडर बनने से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वाहन आमने-सामने नहीं आएंगे। समस्या दूर होने के बजाय और बढ़ गई। डिवाइडर बनने से दोनों तरफ की सड़क सकरी हो गई। अक्सर वाहन फंसते थे। डिवाइडर से वाहनों के टकराने की घटनाएं भी बढ़ने लगीं। मेडिकल कालेज जाने का मुख्य मार्ग होने से यह व्यस्त मार्गों में शामिल है। दिनभर मरीजों का आना-जाना लगता रहता है। एंबुलेंस भी दौड़ती हैं। 15 दिन पहले ही स्थानीय लोगों ने डिवाइडर हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। अब कार्रवाई हुई है। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि डिवाइडर के एक ओर कम से कम साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क होनी चाहिए, जबकि यहां दो मीटर चौड़ी सड़क है। इसके चलते दिक्कतें हो रही थीं, इसलिए डिवाइडर हटा दिया गया है। डिवाइडर हटने पर लोगों ने संतोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि डिवाइडर से वाहन टकराते रहते थे, जिससे लोग घायल हो जाते थे। जाम की समस्या आए दिन बनी रहती थी, जिससे अब निजात मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी