पंचायतों को साथ लेकर विकास का माडल प्रस्तुत करेगी जिला पंचायतAligarh News

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि गांव में जिला पंचायत के साथ ही ग्राम पंचायत की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर दोनों संयुक्त रूप से काम करें तो उम्मीदों से अधिक विकास किया जा सकता है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:55 AM (IST)
पंचायतों को साथ लेकर विकास का माडल प्रस्तुत करेगी जिला पंचायतAligarh News
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह का जीटी रोड स्थित आवास कार्यालय पर अकराबाद में स्‍वागत किया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि गांव में जिला पंचायत के साथ ही ग्राम पंचायत की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर दोनों संयुक्त रूप से काम करें तो उम्मीदों से अधिक विकास किया जा सकता है। अलीगढ़ जिले में वह ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर पंचायतों को माडल के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगी। जिले का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगी। हर ब्लाक के गांव में विकास कार्य होंगे।

गांवों का होगा विकास

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह मंगलवार को जीटी रोड स्थित आवास कार्यालय पर अकराबाद ब्लाक के प्रधान संगठन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि, अगर किसी प्रधान पंचायत से जुड़े कार्य में कोई परेशानी आ रही है तो वह तत्काल अवगत कराएं। जिला पंचायत गांव के बाहर के अधिक से अधिक विकास कार्य करनी कोशिश करेगी। भाजपा नेता श्यौराज सिंह व प्रवीण राज सिंह ने भी आश्वस्त किया कि वह प्रधानों की हर समस्या में साथ खड़े हुए हैं। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि सभी प्रधान अपनी पंचायतों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराएं। इस मौके पर अजय प्रधान, ध्रुव यादव, रुपेश यादव, निमेष बघेल, अनोखे लाल कुशवाहा, सतवीर बघेल, भूरा सिंह, सूरज पाल धनगर, नेपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

47 गांव व सीएचसी गोद लेंगे जिला पंचायत सदस्य

जिले में कुल 47 जिला पंचाायत सदस्य हैं। पिछले दिनों शासन स्तर से सभी सदस्यों को एक गांव व एक सीएचसी को गोद लेने के निर्देश मिले थे। जिले में इस पर काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीडीओ से विकास कार्यों में पिछड़े गांव की सूची मांगी है। जल्द ही हर सदस्य के लिए एक गांव व एक सीएचसी का चयन कर लिया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत के हिसाब से पिछड़े गांव को माडल बनाया जाएगा। अब सूची का इंतजार है। जल्द ही सभी सदस्यों को गांव व सीएचसी आवंटित हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी