District Panchayat election : आज शपथ ग्रहण करेंगे जिला पंचायत अध्‍यक्ष व सदस्‍य Aligarh news

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज जिला पंचायत परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष के साथ ही सभी 47 सदस्यों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह के लिए परिसर का सजाया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 05:51 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 06:30 AM (IST)
District Panchayat election  :  आज शपथ ग्रहण करेंगे जिला पंचायत अध्‍यक्ष व सदस्‍य Aligarh news
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्‍यक्ष आज शपथ ग्रहण करेंगे।

अलीगढ़, जेएनएन।  नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज जिला पंचायत परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष के साथ ही सभी 47 सदस्यों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह के लिए परिसर का सजाया जा रहा है। शासन से भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिले में कुल 47 जिला पंचायत सदस्‍य

जिले में कुल 47 जिला पंचायत सदस्य हैं। दो मई को इनके चुनावी परिणाम आए थे। अब पिछले दिनों इनके द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी हो चुका है। इसमें भाजपा समर्थित विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की तरफ से जारी हुए पत्र के मुताबिक 12 जुलाई को यह शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। इसमें अध्यक्ष के साथ ही सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। सुबह 11 बजे से इसका आयोजन होगा। इसके बाद दाेपहर में जिला पंचायत की पहली बैठक भी इसी दिन आयोजित होगी। इसमें जिले के विकास कार्यों को लेकर चर्चा होगी। शपथ ग्रहण व पहली बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को समारोह स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था देखी। अध्यक्ष विजय सिंह सदस्यों को शपथ दिलाएंगी। इससे पूर्व अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।

शामिल होंगे सभी जनप्रतिनिधि

जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्री संदीप सिंह समेत सभी विधायक शामिल होंगे। एमएलसी व पूर्व केबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह व एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह को निमंत्रण दिया गया है। ऐसे शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक प्रमुख भी शामिल होते रहे हैं, लेकिन वे शपथ ग्रहण न होने के कारण बुलाए नहीं गए हैं।

chat bot
आपका साथी