अलीगढ़ की नई DM Selva Kumari J के सामने होगा चुनौतियों का पहाड़

New DM Selva Kumari J डीएम सेल्वा कुमारी जे बुधवार को अलीगढ़ पहुंचकर जिले की कमान संभाल ली। यह बुधवार सुबह ही अलीगढ़ पहुंची। इसके बाद कोषागार में कार्यभार संभाला। हालांकि जिले में मंगलवार देर शाम तक अफसर इनका इंतजार करते रहे लेकिन यह अलीगढ़ नहीं पहुंची।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:47 PM (IST)
अलीगढ़ की नई DM Selva Kumari J के सामने होगा चुनौतियों का पहाड़
डीएम सेल्वा कुमारी जे बुधवार को अलीगढ़ पहुंचकर जिले की कमान संभाल ली

अलीगढ़, जेएनएन। New DM Selva Kumari J नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे बुधवार को अलीगढ़ पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, इनके सामने जिले में तमाम चुनौतियों का पहाड़ होगा। अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में जिले में सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ ही शहर में शांति व्यवस्था कायम रखना भी प्राथमिकता रहेगा। सरकारी राजस्व को भी बढ़ाना प्रमुख चुनौतियों में एक है। कोरोना के चलते पिछले दो साल से राजस्व पटरी से उतरा हुआ है। ऐसे में राजस्व ग्राफ को आगे बढ़ाना होगा। वहीं, कोरोना के नए बैरिएंट पर जिले में नियंत्रण रखना होगा।

ये हैं चुनौती

नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे बुधवार को अलीगढ़ पहुंचकर जिले की कमान संभाल ली। यह बुधवार सुबह ही अलीगढ़ पहुंची। इसके बाद कोषागार में कार्यभार संभाला। हालांकि, जिले में मंगलवार देर शाम तक अफसर इनका इंतजार करते रहे, लेकिन यह अलीगढ़ नहीं पहुंची। सेल्वा कुमारी जे 2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। यह अपने कार्यों को लेकर काफी चर्चााओं में रहती हैं। हालांकि, जिले में इनके सामने तमाम चुनौतियां हैं। कोरोना काल में अलीगढ़ के साथ ही उप्र के सभी जिलों की राजस्व मामलों में स्थिति बेहद गड़बड़ाई हुई है। इस स्थिति को ठीक करना है। एक अगस्त से जिले में नई डीएम सर्किल रेट लागू होने जा रही हैं। पिछले तीन से जिले में सर्किल रेट नहीं बढ़ी हैं। कोरोना के चलते लोग मंदी का शिकार है। वहीं, शहर की कानून व्यवस्था को कायम रखना भी सबसे बड़ी चुनौती होगी। अलीगढ़ शहर बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। यहां मिश्रित आबादी क्षेत्र हैं। ऐसे में कई बार छोटे विवाद भी बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे में नवागत डीएम को इस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।

chat bot
आपका साथी