मिशन शिक्षण संवाद की जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता 21 को Aligarh news

योगा दैनिक जीवन में संजीवनी का कार्य करता है। आज के समय में योगा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसी महत्व को समझते हुए मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:14 PM (IST)
मिशन शिक्षण संवाद की जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता 21 को Aligarh news
मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 21 जून को किया जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन । योगा दैनिक जीवन में संजीवनी का कार्य करता है। आज के समय में योगा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसी महत्व को समझते हुए मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सभी प्रतिभागियों को दिया जाएगा प्रमाण पत्र

मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़ के जिला संयोजक यतेन्द्र सिंघल व टेक्निकल टीम सदस्या हेमलता गुप्ता ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जनपद स्तरीय आनलाइन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकारी व निजी विद्यालय के शिक्षक व बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों अध्यापक व छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सह संयोजक प्रिया शर्मा व कविता गुप्ता ने बताया कि अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग शिक्षक आचार्य मनोज कुमार झा, साई मेडिकल कालेज के योगाचार्य नगेन्द्र सिंह, एआरपी बिन्दु शर्मा व भूषण कुमारी हैं। जितेन्द्र कुमार व गीतिका ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 16 जून है। प्रतिभागी को योग प्रोटोकोल के अंतर्गत आने वाले सभी योग में से पांच योग आसनों का अभ्यास करते हुए के फोटो या सूर्य नमस्कार का वीडियो वाट्सअप समूह में भेजने होंगें। प्रतिभागियों को गूगल लिंक भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी