हाथरस के दिनेश शर्मा बने भाजपा के यूपी उपाध्यक्ष, अभी तक पंजाब में था अहम पद

भाजपा पंजाब और चंडीगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री रहे दिनेश कुमार शर्मा को अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में लाया गया है। उन्हें भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:42 PM (IST)
हाथरस के दिनेश शर्मा बने भाजपा के यूपी उपाध्यक्ष, अभी तक पंजाब में था अहम पद
दिनेश शर्मा करीब सात वर्षों से पंजाब में संगठन के लिए कार्य कर रहे थे।

 हाथरस, जागरण संवाददाता। भाजपा पंजाब और चंडीगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री रहे दिनेश कुमार शर्मा को अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में लाया गया है। उन्हें भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। मूलरूप से हाथरस के गांव एवरनपुर निवासी दिनेश शर्मा करीब सात वर्षों से पंजाब में संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। अब उत्तर प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से हाथरसवासियों में।खुशी की लहर दौड़ गयी।

उपहार के लालच में कतई ना आएं

अलीगढ़ : अगर कोई आपसे बैंक खाते संबंधी निजी जानकारी मांग रहा है तो सतर्क हो जाएं। इसे किसी से भी साझा न करें। ऐसा करने पर आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। साथ ही अगर कोई उपहार का लालच दे तो कतई भरोसा न करें। ऐसी ही बातें बुधवार को पुलिस ने लोगों को बताईं। उन्हें साइबर ठगी के बचने के उपाय बताने के साथ सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। देहलीगेट थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार की ओर से एडीए कालोनी के अकबरी लाज में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें सभी लोगों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचने के तरीकों से अवगत कराया गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि अपनी निजी जानकारी जैसे- पैन कार्ड, आधार कार्ड, ओटीपी व पिन आदि किसी अन्य को न बताएं। किसी लाटरी व उपहार के लालच में न आएं। ऐसा करने पर आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं और आपको आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि भी साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत साइबर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 155260 पर काल करें पुलिस को जानकारी दें। अभियान के दौरान लोगों ने अपनी जिज्ञासा दूर करने के लिए कई सवाल किए। इस पर पुलिसकर्मियों ने सहजता के साथ जवाब देकर लोगों को जागरूक किया।

पेंफ्लेट भी बांट रही पुलिस

पुलिस इंटरनेट मीडिया पर होने वाली साइबर ठगी और उसके साइड इफेक्ट, इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का उपयोग आदि की जानकारी देते हुए अपराध से बचने के लिए जागरूक कर रही है। इसके लिए पुलिस इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग करने के साथ ही शहर व देहात के थानों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग बोर्ड, साइन बोर्ड लगाकर व पेंफ्लेट बांटने का काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी