अलीगढ़ में एनआरएलएम के उप आयुक्त निलंबित

प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान मनरेगा में अनियमितताओं का आरोप अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास ने जारी किया निलंबन का आदेश।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM (IST)
अलीगढ़ में एनआरएलएम के उप आयुक्त निलंबित
अलीगढ़ में एनआरएलएम के उप आयुक्त निलंबित

जासं, अलीगढ़ : यहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में उप आयुक्त पद पर तैनात जर्नादन यादव को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने इसका आदेश जारी किया। इन पर वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रतापगढ़ में मनरेगा उप आयुक्त रहते हुए अनियमितताएं करने का आरोप है।

जनार्दन यादव 2016-17 में प्रतापगढ़ जिले में मनरेगा उप आयुक्त के पद पर तैनात थे। आरोप है ंकि इनकी मिलीभगत से वहां के बीडीओ ने प्रतापगढ़ के तत्कालीन डीएम से अनुमति लिए बगैर बिना काम कराए ही भुगतान कर दिया था। शिकायत के बाद जांच हुई। इसमें आरोप सही पाए गए। अब शासन स्तर से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शासन स्तर से जनार्दन के निलंबन की जानकारी मिल गई है।

जिले में भी हुई लापरवाही : अलीगढ़ में भी जनार्दन यादव का कार्यकाल ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। यहां भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। पिछले साल शासन स्तर से भी जिले की खराब प्रगति व विभागीय कार्यों में उदासीनता पर जांच के आदेश हुए थे। अपर आयुक्त शमीम अहमद को जांच अधिकारी बनाया गया था।। सूत्र बताते हैं कि इस जांच रिपोर्ट में भी आरोप ठीक मिले थे। अपर आयुक्त ने इनके खिलाफ शासन को लिखा था। इससे पहले भी अपर निदेशक की जांच में भी आरोप आंशिक रूप से सही पाए गए थे।

......

संत कुमार नए उप आयुक्त

जर्नादन यादव के निलंबन के बाद अलीगढ़ जिले में नए उप आयुक्त एनआरएलएम की तैनाती हो गई है। सिद्धार्थ नगर में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार को यह जिम्मेदारी मिली है। शासन ने इन्हें तत्काल चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी