UP Assembly elections 2022 : ​भाजपा की चुनावी रणनीति बनाने आएंगे डिप्टी सीएम, ये है रणनीति

भाजपा चुनाव की तैयारी में सरगर्मियों से जुट गई है। 25 नवंबर को जेवर में पीएम मोदी की विशाल रैली है। इसके दूसरे ही दिन जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम है। वह 26 नवंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:59 AM (IST)
UP Assembly elections 2022 : ​भाजपा की चुनावी रणनीति बनाने आएंगे डिप्टी सीएम, ये है रणनीति
जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम है। वह 26 नवंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा चुनाव की तैयारी में सरगर्मियों से जुट गई है। 25 नवंबर को जेवर में पीएम मोदी की विशाल रैली है। इसके दूसरे ही दिन जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम है। वह 26 नवंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करें। बैठक में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। मंडल के चारों जिलों में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और चुनावी रणनीति भी बनाएंगे।

रैली से हो रही शुरूआत

भाजपा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रैली और सम्मेलनों की शुरुआत हो गई है। हालांकि, पार्टी ने अभी तूफानी चुनावी रैलियां तो नहीं घोषित की है, मगर लगातार कार्यक्रम चचुनाव में हम सभी को प्रभावी बनाएगा।ल रहे हैं। प्रदेश के चार स्थानों से रथयात्रा भी निकाले जाने की तैयारी हो चुकी है। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 26 नवंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। वो आगरा से सड़क मार्ग से होते हुए पूर्वाहृन 11 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसोर्ट में बैठक करेंगे। इसमें चारों जिलों के जिला और विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य होंगे। एक विधानसभा क्षेत्र में 17 के करीब संचालन समिति में सदस्य शामिल किए गए हैं। जिले में भी 17 के करीब संचालन समिति के सदस्य होंगे। करीब 17 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनावी तैयारी की टोह भी ले सकते हैं। साथ ही चुनाव में किन बातों का ध्यान रखना है? किसानों के बीच कैसे पैठ बनानी है? केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना इसके बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने बताया कि बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। चुनाव के निकट उनका पाथेय हम सभी को ऊर्जा से भरने वाला होगा।

chat bot
आपका साथी