Dengue Patients Increased in Aligarh: डेंगू मरीजों की भरमार, बाजार में बढ़ी कीवी की मांग

डेंगू के मरीज सिर्फ दवाओं के भरोसे नहीं हैं घरेलू उपचार भी करा रहे हैं। खासकर उन फलों का सेवन किया जा रहा है जिनसे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं। इनमें कीवी भी एक है। बाजार में एकाएक इसकी मांग बढ़ गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:38 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:38 AM (IST)
Dengue Patients Increased in Aligarh: डेंगू मरीजों की भरमार, बाजार में बढ़ी कीवी की मांग
मौके का फायदा उठाकर फल कारोबारियों ने कीवी की कीमत भी बढ़ा दी है।

अलीगढ़़, जागरण संवाददाता। डेंगू के मरीज सिर्फ दवाओं के भरोसे नहीं हैं, घरेलू उपचार भी करा रहे हैं। खासकर उन फलों का सेवन किया जा रहा है, जिनसे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं। इनमें कीवी भी एक है। बाजार में एकाएक इसकी मांग बढ़ गई है। मौके का फायदा उठाकर फल कारोबारियों ने कीवी की कीमत भी बढ़ा दी है। बाजार में अलग-अलग कीमत पर कीवी बिक रहा है। नारियल पानी की स्थिति भी यही है।

डेंगू में तेजी से गिरती हैं प्लेटलेट्स

डेंगू बुखार में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं। डेंगू पीड़ित मरीज के जोड़ों में तेज दर्द होता है और चक्कर आते हैं। मच्छरों से फैलने वाले इस संक्रमण से मरीज की मौत भी हो जाती है। अलीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। यहां मरीज एंटी बायोटिक दवा, इंजेक्शन और ग्लूकोज लेने के अलावा प्लेटरेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार भी करा रहे हैं। इसका बेहतर जरिया कीवी, नारियल पानी बताया जा रहा है। डा. संतोष बताते हैं कि एक व्यक्ति के शरीर में 1.5 लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। प्लेटरेट्स 50 हजार से नीचे जाते ही खतरा बढ़ने लगता है। कीवी के नियमित सेवन से प्लेटरेट्स बढ़ाई जा सकती हैं। मरीज सुबह व शाम एक-एक कीवी का सेवन करे तो पर्याप्त है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई भी होता है। नारियल पानी, पपीता भी फायदेमंद है।

कहीं 30 तो कहीं 40

बाजार में कीवी की कीमत अलग-अलग हैं। सासनीगेट चौराहा स्थित दुकानों पर 30 रुपये प्रति कीवी मिल रहा है, वहीं लालडिग्गी पर 40 रुपये प्रति कीवी बिक रहा है। नारियल भी कहीं 60 तो कहीं 80 रुपये प्रति दर से बिक रहा है। जबकि, दो माह पूर्व तक 30 रुपये प्रति नारियल आसानी से उपलब्ध था। दुकानदार मुकेश बताते हैं मंडी से ही कीवी और नारियल महंगा मिल रहा है। अन्य फलों पर भी भाव बढ़े हैं।

chat bot
आपका साथी