अलीगढ़ में रोजना बढ़ रहे डेंगू व बुखार के मरीज, हालात बेकाबू

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में डेंगू व बुखार के मरीज निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू व बुखार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्लेटलेट्स गिरते ही मरीज अस्पतालों में भर्ती होने के लिए पहुंच रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:54 PM (IST)
अलीगढ़ में रोजना बढ़ रहे डेंगू व बुखार के मरीज, हालात बेकाबू
पं. दीनदयाल चिकित्सालय में 350 से अधिक मरीज भर्ती हो गए हैं,।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में डेंगू व बुखार के मरीज निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू व बुखार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्लेटलेट्स गिरते ही मरीज अस्पतालों में भर्ती होने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पं. दीनदयाल चिकित्सालय में 350 से अधिक मरीज भर्ती हो गए हैं, जबकि, संसाधन 100 बेड के उपलब्ध हैं। हालात ये हैं कि नए मरीजों को तभी भर्ती किया जा रहा है, जब कोई पुराना मरीज डिस्चार्ज होता है। यही स्थिति जिला अस्पताल की है। इसकी वजह मरीजों की संख्या बढ़ना तो है ही, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मरीजों को उपचार न मिलना भी है। बुखार के तमाम मरीजों को सीएचसी-पीएचसी पर भर्ती ही नहीं किया जा रहा। कीवी के नियमित सेवन से प्लेटरेट्स बढ़ाई जा सकती हैं।

ये हैं बुखार के लक्षण

डेंगू बुखार में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं। डेंगू पीड़ित मरीज के जोड़ों में तेज दर्द होता है और चक्कर आते हैं। मच्छरों से फैलने वाले इस संक्रमण से मरीज की मौत भी हो जाती है। अलीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। यहां मरीज एंटी बायोटिक दवा, इंजेक्शन और ग्लूकोज लेने के अलावा प्लेटरेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार भी करा रहे हैं। इसका बेहतर जरिया कीवी, नारियल पानी बताया जा रहा है। डा. संतोष बताते हैं कि एक व्यक्ति के शरीर में 1.5 लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। प्लेटरेट्स 50 हजार से नीचे जाते ही खतरा बढ़ने लगता है। कीवी के नियमित सेवन से प्लेटरेट्स बढ़ाई जा सकती हैं। मरीज सुबह व शाम एक-एक कीवी का सेवन करे तो पर्याप्त है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई भी होता है। नारियल पानी, पपीता भी फायदेमंद है।

chat bot
आपका साथी