जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

सासनीगेट क्षेत्र में दो मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले लिक रोड की बदहाली पर बुधवार को पब्लिक भड़क गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM (IST)
जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

जासं, अलीगढ़ : सासनीगेट क्षेत्र में दो मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले लिक रोड की बदहाली पर बुधवार को पब्लिक भड़क गई। क्षेत्रीय पार्षदों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे। बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने लोगों को बताया कि सड़क मंजूर हो चुकी है। सात दिन में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त का आभार जताया।

सासनीगेट क्षेत्र में पला रोड से प्रेम चौक होकर होली चौक के लिए एक रोड जाता है। ये लिक रोड पला रोड, भगवान नगर रोड और भदेशी रोड को जोड़ता है। करीब 100 मीटर का यह रोड वाटर लाइन डाले जाने से बदहाल हो गया। फौरी तौर पर इसकी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बारिश के चलते गड्ढे हो गए। पैदल निकलना मुश्किल हो गया। दो साल से यही स्थिति बनी हुई है। इसी रोड से प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग की टीमें मलिन बस्तियों में जाती हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सांसद ने पूर्व में नारियल फोड़कर नई सड़क का शुभारंभ करने की बात कही थी, लेकिन ये आश्वासन दिए भी लंबा समय बीत गया। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार शर्मा व पिकी माहौर से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा। इधर, प्रदर्शन की जानकारी पर नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने तत्काल अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग अशोक भाटी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा। टीम ने क्षेत्रीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए आश्वस्त किया। बताया कि वार्ड तीन और 16 में यह मार्ग लगता है। सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा निविदा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 15 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराने का ठेका दे दिया गया है। सात दिन में काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी