कुलियों ने पांच घंटे जाम रखा दिल्ली -हावड़ा ट्रैक जाम, दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित

विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कुली ट्रैक पर आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 01:13 PM (IST)
कुलियों ने पांच घंटे जाम रखा दिल्ली -हावड़ा ट्रैक जाम, दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित
कुलियों ने पांच घंटे जाम रखा दिल्ली -हावड़ा ट्रैक जाम, दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित

अलीगढ़ / हाथरस : विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कुलियों ने रेलवे अधिकारियों के होश उड़ा दिए। हाथरस में करीब पांच घंटे दिल्ली -हावड़ा ट्रैक जाम रखा। उत्तर रेलवे कुली यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के कुलियों ने रेल रोको आदोलन सुबह सात बजे शुरू किया गया। कुलियों ने हाथरस जंक्शन स्टेशन के पास धौरपुर फाटक पर दिल्ली -हावड़ा ट्रैक को रोक दिया। इससे शताब्दी सहित करीब ढाई दर्जन से ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोका गया। इसका असर अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर भी पड़ा। ट्रेनों का संचालन रुकने से रेलवे महकमे में हड़कंप मचा गया। अलीगढ़, सासनी, हाथरस जंक्शन स्टेशनों पर यात्री परेशान हो गए।

कुलियों का कहना था कि लंबे अरसे से चली आ रहीं मागों को अनदेखा किया जा रहा है। इसके चलते आंदोलन किया गया। सुबह हाथरस जंक्शन स्टेशन पर एकत्रित हुए। सुबह सात बजे ही उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पर चक्का जाम कर दिया। यहा सैकड़ों की तादाद में कुली ट्रैक पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इनके आगे रेलवे व स्थानीय पुलिस असहाय नजर आए। जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कुलियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे माने नहीं। कुलियों ने बताया कि पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 2008 में कुलियों को ग्रुप-डी कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने एवं 50 साल से अधिक उम्र के कुलियों के बच्चों को नौकरी में लिए जाने के लिए शासनादेश जारी किया था। 10 साल से कुली इस शासनादेश को लागू करने की माग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कुलियों को ग्रुप डी में शामिल करने का कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया। उनकी माग है कि 62,907 रिक्त पदों में जितने पद भी चतुर्थ श्रेणी के हैं, उनमें कुलियों का समायोजन किया जाए। शेष पदों पर ही सरकार भर्ती कराए। करीब साढ़े बारह बजे रेलवे के उच्च अधिकारियों ने कुलियों से वार्ता की। इस दौरान तय हुआ कि 11 सितंबर को कुलियों का प्रतिनिधि मंडल इलाहाबाद जाकर डीआरएम से मिलेगा और अपनी मांगों पर चर्चा करेगा। इसके बाद ट्रैक से कुली हटे और ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

chat bot
आपका साथी