कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बोले,शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना रखते थे दीनदयाल Aligarh News

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनेता मात्र नहीं थे वह उच्‍च कोटि के चिंंतक विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 11:38 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बोले,शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना  रखते थे दीनदयाल Aligarh News
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनेता मात्र नहीं थे, वह विचारक और लेखक भी थे।

अलीगढ़ जेएनएन : एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर की ओर से व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनेता मात्र नहीं थे, वह उच्‍'च कोटि के चिंंतक, विचारक और लेखक भी थे। इस रूप में उन्होंने श्रेष्ठ शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। उन्होंने निजी हित व सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था। व्यक्तिगत जीवन में उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी। यही बात उन्हें महान बनाती है। आमजन के बीच रहना उन्हें अ'छा लगता था। शायद यही कारण था कि वह देश के आम व्यक्ति की समस्याओं को भलीभांति समझ चुके थे। 

कमजोर व्यक्ति को मजबूत करने को प्रमुख लक्ष्य बनाया

शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि समाजवाद, पूंजीवाद से हट कर दीनदयाल ने अन्त्योदय का विचार दिया। समाज में सबसे कमजोर व्यक्ति को मजबूत करने को प्रमुख लक्ष्य बनाया। कोल विधायक अनिल पराशर ने कहा कि वह राष्ट्र के स'चे पुजारी थे। डॉ. मानवेंद्र ने कहा कि हम सबको मिलकर उनके सपनों को साकार करना है। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने अध्यक्षता की। महामंत्री मनीष राय ने संचालन किया । संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सुनील पांडेय, राजीव शर्मा, जगमोहन गुप्ता, वैभव गौतम, रीता राजपूत, सुधा ङ्क्षसह, वीएस पाल, यतेंद्र बाई के, मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा, संजय गोयल, यतिन दीक्षित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी