ट्रैक्टर की चपेट में आकर एटा के बाइक सवार दो भाइयों की मौत Aligarh News

अलीगढ़ में खेरेश्वर चौराहे के पास शनिवार सुबह एटा से गुरुग्राम (हरियाणा) जा रहे बाइक सवार दो भाइयों की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:35 AM (IST)
ट्रैक्टर की चपेट में आकर एटा के बाइक सवार दो भाइयों की मौत Aligarh News
ट्रैक्टर की चपेट में आकर एटा के बाइक सवार दो भाइयों की मौत Aligarh News
अलीगढ़ जेएनएन : अलीगढ़ में खेरेश्वर चौराहे के पास शनिवार सुबह एटा से गुरुग्राम (हरियाणा) जा रहे बाइक सवार दो भाइयों की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। एसओ लोधा रामवकील सिंह ने बताया कि कागजातों व मोबाइल फोन की मदद से पहचान हुई। चालक ट्रैक्टर समेत भागने में सफल रहा।
 
ऐसे हुआ हादसा
एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी राजेश यादव का बेटा 23 वर्षीय विजय यादव गुरुग्राम में किसी कंपनी में काम करता था। उसके साथ छोटा भाई 19 वर्षीय पुष्पेंद्र यादव भी रहता था। वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पांच सितंबर को दोनों गांव आए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे दोनों बाइक से गुरुग्राम लौट रहे थे। 
 
चालक ट्रैक्टर समेत भागा
खेरेश्वर चौराहे के पास  ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था होती, उससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सात भाई-बहनों में दोनों तीसरे व चौथे नंबर के थे। एसओ लोधा रामवकील सिंह ने बताया कि कागजातों व मोबाइल फोन की मदद से पहचान हुई। चालक ट्रैक्टर समेत भागने में सफल रहा।
chat bot
आपका साथी