अलीगढ़ में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत, ग्रामीण आश्‍चर्य में

प्रधान पद के एक प्रत्याशी की सदमे से मौत हो गई। विकास खंड क्षेत्र का गांव पड़की में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट थी जिस पर गांव के चार युवक प्रधानी का चुनाव लड़े रहे थे।उनमें से गांव के ही डॉक्टर सुखबीर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी थे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 02:17 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 02:17 PM (IST)
अलीगढ़ में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत, ग्रामीण आश्‍चर्य में
प्रधान पद के एक प्रत्याशी की सदमे से मौत हो गई।

अलीगढ़, जेएनएन। जवां  क्षेत्र के गांव पड़की में प्रधान पद के एक प्रत्याशी की सदमे से मौत हो गई। विकास खंड क्षेत्र का गांव पड़की में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट थी ,जिस पर गांव के चार युवक प्रधानी का चुनाव लड़े रहे थे।उनमें से गांव के ही डॉक्टर सुखबीर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी थे।

ऐसे हुई सुखवीर की मौत

 29 अप्रैल को वोटिंग के बाद सुखबीर सिंह घर पर ठीक प्रकार से सोये थे। 30 अप्रैल की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, परिजनों द्वारा उसे प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया गया। शाम के समय उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे छेरत के एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत मानकर वापस कर दिया। लेकिन घर आने पर सुखबीर के परिजनों को महसूस हुआ कि अभी वह जिंदा है , उसमें अभी सांसे चल रही है। इस पर रात करीब 10:00 बजे परिजनों द्वारा उसे अलीगढ़ के एक नामचीन प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का मानना है कि सुखबीर की मौत सदमे से हुई है। सुखबीर की मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वही गांव में उसके समर्थकों में भी शोक का माहौल है।

chat bot
आपका साथी