Saroj Khan Death: जिंदादिल थीं सरोज खान, दिल खोलकर हंसती थीं Aligarh News

सेट पर कभी भी उनसे मुलाकात होती थी दिल खोलकर हंसती थीं। मुझे ऐसे कभी नहीं लगा कि इतनी दिग्गज कोरियोग्राफर से मैं बात कर रही हूं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:07 PM (IST)
Saroj Khan  Death: जिंदादिल थीं सरोज खान, दिल खोलकर हंसती थीं  Aligarh News
Saroj Khan Death: जिंदादिल थीं सरोज खान, दिल खोलकर हंसती थीं Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान की कला के मुरीद अलीगढ़ में भी काफी हैं। कोरियोग्राफर मीनाक्षी नागपाल की बेटी दीक्षा नागपाल तो सरोज खान से अक्सर मिला करती थीं। दीक्षा इस समय मुंबई में हैं और कोरियोग्राफर हैं।

तमाम कलाकारों को नई पहचान दिलाई

शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में दीक्षा ने कहा कि सरोज खान बॉलीवुड की पहली कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने तमाम कलाकारों को नई पहचान दिलाई। माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल का नाम उनके ही नृत्य पर मिला। गोविंदा, शाहरुखान, अक्षय कुमार तमाम कलाकारों को उन्होंने फिल्मों में नृत्य की बारीकियां सिखाई। दीक्षा ने कहा कि सेट पर कभी भी उनसे मुलाकात होती थी दिल खोलकर हंसती थीं। मुझे ऐसे कभी नहीं लगा कि इतनी दिग्गज कोरियोग्राफर से मैं बात कर रही हूं। 

भारतीय संस्कृति की झलक थीं 

फिल्म फेडरेशन व अलीगढ़ कल्चरल क्लब ने कोरियोग्राफर सरोज खान को एक महान नृत्य गुरु बताया। सिने जगत के लिए अपूर्णित क्षति बताया।  फिल्म फेडेरेशन व अलीगढ़ कल्चरल क्लब से जुड़े पंकज धीरज ने बताया कि नृत्य की महागुरु सरोज खान के निधन से फिल्म व नृत्य संस्कृति से जुड़ी हुई अलीगढ़ की हर आंख नम है। उन्होंने कहा कि सरोज खान के नृत्य में भारतीय संस्कृति की झलक दिखती थी। प्रवीण अग्रवाल, जॉनी फॉस्टर,  भूपेंद्र ङ्क्षसह, चंदन चटर्जी, मीनाक्षी नागपाल, काजल धीरज, मनीष वर्मा, मोहम्मद जाबिर, हिमाद्री धीरज, कनिष्का शर्मा,ज्योति मित्तल, कुमार चंद्रहास, सुमित गुप्ता, गजराज ङ्क्षसह आदि ने शोक जताया। 

chat bot
आपका साथी