हाथरस में टेंट लगा रहे कर्मचारी की मौत, घर में मचा कोहराम

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में इगलास रोड पर एक जगह देवी का कार्यक्रम कराए जाने के लिए रविवार सुबह नारायण टेंट हाउस के कर्मचारियों के द्वारा टेंट लगाया जा रहा था। बतातेे हैैं कि टेंट के पोल से एक कर्मचारी गिर गया। इससे कर्मचारी की मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 11:32 AM (IST)
हाथरस में टेंट लगा रहे कर्मचारी की मौत, घर में मचा कोहराम
टेंट के पोल से एक कर्मचारी गिर गया। इससे कर्मचारी की मौत हो गई।

हाथरस, जेएनएन। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में इगलास रोड पर एक जगह देवी का कार्यक्रम कराए जाने के लिए रविवार सुबह नारायण टेंट हाउस के कर्मचारियों के द्वारा टेंट लगाया जा रहा था। बतातेे हैैं कि टेंट के पोल से एक कर्मचारी गिर गया। इससे कर्मचारी की मौत हो गई।

दशहरा के दिन तक इगलास रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए सुबह से ही तैयारी चल रही थी। नारायण टेंट हाउस के कर्मचारी टेंट लगाने का कार्य कर रहे थे। तभी एक कर्मचारी कुलदीप पुत्र केशव निवासी कछपुरा लोहे के पोल पर चढ़कर रस्सा बांध रहा था। तभी अचानक वो पोल से गिर गया। आनन फानन कर्मचारी को लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। जहां चिकित्सकों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी की मौत हो जाने की जानकारी स्वजन को दी गई। सूचना पर स्वजन हॉस्पिटल पहुंच गए। शव को देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी