अलीगढ़ में झोलाछाप के यहां युवक की मौत, स्वजनों ने पुलिस को दी तहरीर

विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिस्तौली में एक झोलाछाप के यहां इलाज के दौरान युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:41 AM (IST)
अलीगढ़ में झोलाछाप के यहां युवक की मौत, स्वजनों ने पुलिस को दी तहरीर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है।

अलीगढ़, जेएनएन। विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिस्तौली में एक झोलाछाप के यहां इलाज के दौरान युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों  ने डॉक्टर के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है।

वैक्‍सीन लगवाने के बाद हुई तबियत खराब

जानकारी के अनुसार सनी पुत्र भीष्म पाल उम्र 25 वर्ष ने गांव में लगे कोरोना कैंप में मंगलवार को टीका लगवाया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे उसे घबराहट एवं बेचैनी होने लगी थी, जिसे नजदीकी गांव में एक झोलाछाप के यहां ले गए थे जहां उसे एक इंजेक्शन दिया गया तथा बोतल चढ़ाई गई। तभी उसके मुंह से झाग आने लगा था। परिजनों ने जब डॉक्टर से झाग आने वाली बात कही तो उसने हाथ खड़े कर लिए। परिवारी जन आनन-फानन में उसे अलीगढ़ मेडिकल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा घर में कोहराम फैल गया। मृतक सनी की शादी 1 माह पूर्व ग्राम मलावन जिला  एटा निवासी शिवानी के साथ हुई थी। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही पर हंगामा काटा, मृतक के चाचा मनवीर सिंह ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दया नारायण त्रिपाठी ने बताया डॉक्टर के खिलाफ तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी